{"_id":"6203bb385c8ddd42e3155328","slug":"hijab-controversy-the-heat-of-the-hijab-controversy-reached-the-national-capital-in-du-girl-students-demonstrated-wearing-a-burqa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hijab controversy: हिजाब विवाद की आंच पहुंची दिल्ली, डीयू में छात्राओं ने बुर्का पहनकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hijab controversy: हिजाब विवाद की आंच पहुंची दिल्ली, डीयू में छात्राओं ने बुर्का पहनकर किया प्रदर्शन
Wed, 09 Feb 2022 06:32 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 09 Feb 2022 06:32 PM IST
सार
डीयू के नॉर्थ कैम्पस में मुस्लिम स्टूडेंट फेडडरेशन के विद्यार्थियों ने कला संकाय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में मुस्लिम महिलाएं भी थीं, जो हिजाब पहने हुए थीं। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
हिजाब पर विवाद
- फोटो : Social Media
विस्तार
कर्नाटक के उडुपी शहर में एक कॉलेज से शुरू हुए धार्मिक लिबास हिजाब विवाद की आंच अब राष्ट्रीय राजधानी में भी पहुंचने लगी है। कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्राओं के हिजाब पहनकर कॉलेज में प्रवेश प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में छात्राओं ने हिजाब पहनकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
डीयू के नॉर्थ कैम्पस में मुस्लिम स्टूडेंट फेडडरेशन के विद्यार्थियों ने कला संकाय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में मुस्लिम महिलाएं भी थीं, जो हिजाब पहने हुए थीं। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि हिजाब पहनकर स्कूलों-कॉलेजों में प्रवेश की अनुमति मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
कर्नाटक में एक कॉलेज में हिजाब पहनकर आने वालीं मुस्लिम छात्राओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी, जिसके बाद इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दल आमने-सामने हैं। कई लोग इसके समर्थन और विरोध में अपने विचार जाहिर कर चुके हैं।