फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   High court issues notice to center on petition against sell of cloths of chinese app on amazon

अमेजन इंडिया पर प्रतिबंधित चीनी एप के परिधानों की बिक्री के खिलाफ याचिका

Sat, 24 Jul 2021 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
High court issues notice to center on petition against sell of cloths of chinese app on amazon
नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया पर अपनी प्राइम डे सेल में चीनी परिधान ब्रांड शीन से संबंधित उत्पादों की प्रस्तावित बिक्री के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका की गई है। याची का आरोप है कि यह ब्रांड भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित चीनी मोबाइल एप शीन से संबंधित है। अदालत ने इस मुद्दे पर अमेजन इंडिया और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश डी.एन. पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई 20 अगस्त तय की है। अमेजन के प्राइम डे बिक्री 25 जुलाई को निर्धारित थी इनमें 1.2 मिलियन विक्रेताओं के बीच शीन के उत्पादों को पेश करना था।
विज्ञापन

शीन उन 59 चीनी मोबाइल एप्स में शामिल हैं जिन्हें केंद्र सरकार ने भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा बताते हुए जून 20 में प्रतिबंधित कर दिया था। लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच विवाद के मद्देनजर यह प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता विवेक राज सिंह ने अदालत के समक्ष तर्क रखा कि केंद्र द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के आलोक में प्राइम डे सेल में शीन उत्पादों को शामिल करने से रोका जाए।

उन्होंने चीनी एजेंसियों को भारतीय उपयोगकर्ताओं के डाटा के हस्तांतरण जैसी चिंताओं का हवाला देते हुए अदालत को बताया कि उन्होंने आईटी मंत्रालय को इस संबंध में विस्तृत ज्ञापन दिया था। मंत्रालय ने याचिकाकर्ता से इस मुद्दे पर ठोस सुझाव मांगे थे, जिसका जवाब दे दिया गया लेकिन मंत्रालय ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की।
उन्होंने अदालत से आग्रह किया भारत में शीन उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed