{"_id":"61379c0b8ebc3e5ad7330ee1","slug":"heavy-rain-in-many-areas-relief-from-sultry-heat-water-logging-troubled-passersby","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, जल भराव से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, जल भराव से राहगीर परेशान
Tue, 07 Sep 2021 10:36 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:36 PM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य 33.6 व न्यूनतम सामान्य से दो अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर न्यूनतम 70 और अधिकतम 92 फीसदी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में लोग दिनभर उमस से बेहाल रहे। मौसम ने शाम को एकाएक करवट ली और तेज बारिश से लोगों को राहत मिली। अगले 24 घंटे में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य 33.6 व न्यूनतम सामान्य से दो अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर न्यूनतम 70 और अधिकतम 92 फीसदी दर्ज किया गया। पूसा और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में तापमान 34 के पार रहा।
विज्ञापन
शाम को हुई तेज बारिश की वजह से दिल्ली की सड़कों पर जलजमाव हो गया। कश्मीरी गेट, शाहदरा, वेलकम, सीलमपुर, दिलशाद गार्डन, कनॉट प्लेस, मिंटो रोड, पूसा रोड, पंचकुइयां रोड, पटेल नगर, करोल बाग, द्वारका, पुल प्रह्लादपुर, जखीरा, नागलोई, उत्तम नगर, जनकपुरी, राजौरी गार्डन, टैगोर गार्डन व धौला कुआं से गुरुग्राम जाने वाले मार्ग पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। निचले इलाकों में अधिक जलजमाव होने पर प्रशासन ने पंप से पानी की निकासी की
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले सप्ताह हुई बारिश ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ा दिया था। कई सालों बाद एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड बना था। मूसलाधार बारिश के कारण सवेरे से ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में पानी जमा हो गया था और राजधानी दिन-भर जाम से जूझती रही।
24 घंटे में 112.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। यह 19 साल में एक दिन में सबसे अधिक हुई वर्षा है। इससे पहले वर्ष 2002 में 126.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 1961 से 2021 तक 61 साल में यह पांचवीं बार है कि जब सितंबर में 21 घंटे में इतनी बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री तक लुढ़क गया।