फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Heat will rise again from today, mercury will increase even at night

आज से फिर होगी गर्मी, रात में भी बढ़ेगा पारा

Mon, 15 Mar 2021 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Heat will rise again from today, mercury will increase even at night
नई दिल्ली। मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इससे लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस सप्ताह गर्मी भी तेवर दिखने के लिए तैयार है। दिन में सूरज की तपिश बढ़ने के साथ रात में भी गर्मी का अहसास बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस वर्ष मार्च से लेकर मई तक गर्मी का प्रकोप अधिक रहेगा।
विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.2 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 96 व न्यूनतम 41 फीसदी दर्ज किया गया। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 33.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। यहां न्यूनतम तापमान भी सबसे अधिक 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, इन दिनों उत्तर के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इस वजह से उत्तरी दिशा से आने वाली हवाएं दिल्ली में रात का तापमान कम कर रही हैं। हालांकि, इसका असर कुछ समय के लिए ही बना रहेगा। सोमवार से मौसम फिर करवट लेने के लिए तैयार है। अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 14 रहने का अनुमान है। इसके बाद इनमें लगातार बढ़ोतरी होगी। सप्ताह के अंत तक पारा 35 का आंकड़ा छू सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर के शहरों में हवा की श्रेणी औसत दर्ज की गई है, जबकि दिल्ली में यह खराब श्रेणी में रही। अगले 24 घंटों में इसके बिगड़ने की आशंका है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 209 दर्ज किया गया। नोएडा की हवा 174 एक्यूआई के साथ सबसे साफ रही। सफर के अनुसार, वर्तमान में हवा पश्चिमी दिशा की ओर बनी हुई है। आने वाले दिनों में हवा में बहकर आ रहे प्रदूषक दिल्ली-एनसीआर में हालात बिगाड़ेंगे। अगले दो दिन में हवा की गुणवत्ता फिर खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। पिछले 24 घंटे में हवा में पीएम10 का स्तर 165 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर के साथ औसत श्रेणी में रहा। पीएम2.5 का स्तर 91 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर के साथ खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed