{"_id":"624a2ee92caf5936d0629126","slug":"health-services-in-delhi-population-increased-by-30-lakh-in-11-years-beds-only-16-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाएं : 11 साल में आबादी बढ़ी 30 लाख, बिस्तर केवल 16 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाएं : 11 साल में आबादी बढ़ी 30 लाख, बिस्तर केवल 16 हजार
Mon, 04 Apr 2022 05:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 Apr 2022 05:04 AM IST
सार
दिल्ली में अभी भी एक हजार लोगों पर केवल 2.88 बिस्तर ही उपलब्ध जबकि जरूरत पांच से अधिक की। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का मानना है कि एक हजार की आबादी पर अस्पतालों में कम से कम पांच बिस्तर होने अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में स्वास्थ्य क्षेत्र पर सबसे अधिक सालाना खर्च राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किया जा रहा है। हालांकि, इसी राजधानी में बीते 11 साल के दौरान आबादी में करीब 30 लाख से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अस्पतालों में बिस्तर 16 हजार ही बढ़े। इनमें से भी करीब छह हजार बिस्तर सरकारी अस्पतालों में बढ़े हैं। बाकी प्राइवेट अस्पतालों का तेजी से हो रहे विस्तार की वजह से संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
स्थिति यह है कि दिल्ली में अभी भी एक हजार की आबादी पर केवल 2.88 बिस्तर अस्पतालों में उपलब्ध हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का मानना है कि एक हजार की आबादी पर अस्पतालों में कम से कम पांच बिस्तर होने अनिवार्य हैं। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली के अस्पतालों में उत्तर भारत के सभी राज्यों से मरीज आते हैं। इसलिए यह संख्या और भी अधिक होनी चाहिए, क्योंकि दिल्ली बनाम बाहरी राज्य को लेकर अक्सर सरकार को कटघरे में किया जाता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार साल, 2011 में दिल्ली की अनुमानित आबादी 1.69 करोड़ थी। उस वक्त अस्पतालों में कुल बिस्तरों की संख्या 42,598 थी, यानी एक हजार लोगों पर तब 2.57 बिस्तर उपलब्ध थे। इसके बाद आबादी बढ़ती चली गई, परंतु अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ। साल 2020 में आबादी करीब 2.01 करोड़ पार हुई। वहीं, बिस्तरों की संख्या 58156 पहुंची है, यानी साल 2011 से अब तक एक हजार की आबादी पर बिस्तरों की संख्या 2.57 से बढ़कर 2.88 तक पहुंच पाई है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स के महानिदेशक डॉ. गिरधर ज्ञानी का कहना है कि दिल्ली सरकार सालाना 16 फीसदी बजट स्वास्थ्य क्षेत्र पर खर्च करती है। कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सभी ने देखी है। सरकारी अस्पतालों के विस्तार को लेकर बेहतर मॉडल पर काम करने की आवश्यकता है। अगर इस पूरा फोकस किया जाए तो सरकार पूरे देश के लिए एक बड़ा उदाहरण भी बन सकती है। आईएमए के डॉ. विवेक कुमार का कहना है कि दिल्ली सरकार लंबे समय से बिस्तर बढ़ाने का दावा कर रही है। नए अस्पताल और पुराने का विस्तार परियोजना पर वर्षों से काम हो रहा है। अब जरूरी है कि सरकार इस पर फोकस बढ़ाए और लोगों के लिए सुविधा मुहैया कराए।
50 फीसदी बिस्तर सिर्फ प्राइवेट में : दिल्ली में सभी तरह के अस्पताल और नर्सिंग होम को मिलाकर संख्या करीब 1229 है, जिनमें कुल बिस्तर 58,156 हैं। इनमें केंद्र, दिल्ली सरकार, नगर निगम और प्राइवेट सभी तरह के अस्पताल शामिल हैं। गौर करने वाली बात है कि 58,156 में से आधे, यानी 50.46 फीसदी बिस्तर प्राइवेट अस्पतालों में हैं। केंद्र और दिल्ली सरकार के अस्पतालों में क्रमश: 21.85 और 21.56 फीसदी बिस्तर हैं। निगम के अस्पतालों में केवल 6.12 फीसदी बिस्तर हैं।
नए निर्माण, पुराने अस्पतालों का हो रहा विस्तार
दिल्ली सरकार का दावा है कि सरकारी अस्पतालों में अगले कुछ वर्षों के दौरान बिस्तरों की संख्या काफी तेजी से बढ़ेगी। सरकार ने जानकारी दी है कि राजधानी में नए अस्पतालों का निर्माण हो रहा है। वहीं, पुराने अस्पतालों का विस्तार करते हुए नए-नए ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। हाल ही में बुराड़ी, द्वारका स्थित इंदिरा गांधी सुपर स्पेशियलिटी और आंबेडकर नगर अस्पताल को शुरू किया है। सरकार 11 अस्पतालों का निर्माण करा रही है, जिनमें से चार अस्पताल 2023 के अंत तक जनता को मिल सकते हैं। इनके अलावा 15 अस्पतालों के विस्तार पर काम चल रहा है।
रिपोर्ट : 2011 से 2020 के बीच यह रही स्थिति
साल आबादी बिस्तर एक हजार की आबादी पर बिस्तर
2011 16975000 42598 2.512
2012 17300000 42695 2.47
2013 17631000 43596 2.47
2014 17969000 48096 2.68
2015 18314000 49969 2.73
2016 18664000 53329 2.86
2017 19128700 57194 2.99
2018 19479300 57709 2.96
2019 19829900 54321 2.74
2020 20180500 58156 2.88
ये 4 अस्पताल मिलेंगे जल्द
- मादीपुर में 691 बिस्तर nसिरसपुर में 2716 बिस्तर nविकासपुरी में 691 बिस्तर nज्वालापुरी में 691 बिस्तर
यहां बन रहे अस्पताल
- शालीमार बाग, 1430 बिस्तर
- किराड़ी, 458 बिस्तर
- सुल्तानपुरी, 527 बिस्तर
- सरिता विहार, 336 बिस्तर nरघुबीर नगर, 1577 बिस्तर