फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   harish rawat met congress interim president sonia gandhi

सोनिया से मिले रावत: पंजाब के बाद उत्तराखंड को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष से मिले पूर्व मुख्यमंत्री

Thu, 15 Jul 2021 07:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 15 Jul 2021 07:58 PM IST
सार

मुलाकात के बाद रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह यहां (सोनिया गांधी के घर) उत्तराखंड से जुड़े मामलों को लेकर चर्चा करने आए थे। 

विज्ञापन
harish rawat met congress interim president sonia gandhi
हरीश रावत - फोटो : ani

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली में गुरुवार को अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह यहां (सोनिया गांधी के घर) उत्तराखंड से जुड़े मामलों को लेकर चर्चा करने आए थे। बैठक के दौरान पंजाब से संबंधित किसी भी बात पर चर्चा नहीं हुई।

विज्ञापन

 
 


इससे पहले हरीश रावत ने पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह पर विराम लगाते हुए साफ किया कि पार्टी अगला चुनाव मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में ही लड़ेगी। जिसके बाद ये साफ हो गया है कि नवजोत सिद्धू चाहे जो भी कर लें, काम उन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह के नीचे ही करना होगा। 

वहीं नवजोत सिंह सिद्धू के एक ट्वीट ने पंजाब की सियासत में हलचल तेज कर दी थी। पहले नवजोत सिंह सिद्धू सीधे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरुद्ध मोर्चा खोले बैठे थे। उन्होंने राज्य के बिजली संकट को कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ अपना हथियार बनाया। पहले वह कोटकपूरा गोलीकांड को लेकर सरकार पर हमलावर थे। बिजली संकट थमते ही सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की शान में खूब कसीदे पढ़े तो इसके राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे। कांग्रेस हाईकमान भी इस मामले में सक्रिय हो गया है।


पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।  रावत ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो कहा जा रहा है, उस पर मैं टिप्पणी नहीं कर सकता... सिद्धू जी का अपना अंदाज है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों ने कहा है कि वे पार्टी नेतृत्व के निर्णय को स्वीकार करने को तैयार हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed