फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Hands and legs tied with chain, locked, dead body of woman found

Delhi News: चेन से बंधा हाथ-पैर, लगा ताला, मिला महिला का शव

Fri, 20 Oct 2023 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
Hands and legs tied with chain, locked, dead body of woman found
तिलक नगर के एमसीडी स्कूल के पास मिला महिला का शव
विज्ञापन

गला घोंटकर हत्या की आशंका, शव ठिकाने लगाने के लिए बांधा हाथ-पैर
महिला की शिनाख्त नहीं, हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक महिला की हत्या करने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। नगर निगम के स्कूल की दीवार के पास महिला का शव मिला है। इसके हाथ-पैर चेन से बंधे हुए थे और चेन में ताला लगा हुआ था। आशंका है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए स्कूल के पास फेंक दिया गया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की उम्र करीब 30 से 32 साल के बीच है। तिलक नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या एक-दो दिन पहले की गई है। उसका शव सड़ी गली अवस्था में मिला है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी हत्या कैसे की गई है।
शुक्रवार सुबह पुलिस को तिलक नगर के एमसीडी स्कूल की दीवार के पास एक महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने स्कर्ट और सैंडल पहन रखा था। उसके दोनों हाथ और पैर एक चेन से बंधे हुए थे और इस पर लॉक लगा हुआ था। महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। स्थानीय थाने की पुलिस ने क्राइम और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य हासिल किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है। इससे अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में है। इससे आशंका है कि उसकी हत्या एक-दो दिन पहले की गई है।
विज्ञापन

घटनास्थल पर दिखी एक संदिग्ध कार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की छानबीन के दौरान एमसीडी स्कूल के नजदीक के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। शुरुआती जांच में घटनास्थल के नजदीक से एक संदिग्ध कार गुजरती हुई दिख रही है। पुलिस कार नंबर के जरिए उसके मालिक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही महिला का शव मिलने की जानकारी दिल्ली समेत एनसीआर शहरों की पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed