फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Had come to kill his wife and murdered his sister-in-law

Delhi News: पत्नी को आया था मारने साली की कर दी हत्या

Sat, 16 Mar 2024 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
Had come to kill his wife and murdered his sister-in-law
पुलिस ने आरोपी को कुंडली से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

पत्नी और साली के पति के बीच संबंध का था शक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर के सिंघु गांव में शुक्रवार रात महिला की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में उसके बहनोई पूरन को कुंडली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि उसे अपनी पत्नी और साली के पति के बीच संबंध होने का शक था। वह पत्नी को मारने के इरादे से वहां पहुंचा था, लेकिन हमले के दौरान उसकी पत्नी मौके से भाग गई। उसकी बहन पर चाकू से हमला कर फरार हो गया।

मृतका की शिनाख्त रितु (32) के रूप में हुई। वह पति खरजू सिंह और दो बच्चों के साथ सिंघु गांव जय गुरु धर्म कांटा के पास रहती थी। शुक्रवार रात पुलिस को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल से रितु को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने रितु को मृत घोषित कर दिया है। अलीपुर थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि रितु का पति खरजू और उसकी बहन मोनी उसे घायल अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे थे। रितु के पति ने बताया कि मोनी के पति पूरन को शक था कि उसके और मोनी के बीच प्रेम प्रसंग है। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे रितु और मोनी कुंडली से काम करके घर पहुंचे। इसी दौरान पूरन भी चाकू लेकर उनके घर पहुंच गया। वह काफी नशे में था और रितु और मोनी का चाकू लेकर पीछा करने लगा। मोनी वहां से भागने में कामयाब रही। पूरन रितु की पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed