{"_id":"60d9fe49d6542130b4310969","slug":"gym-yoga-center-reopened-people-did-not-come-on-first-day-operator-said-will-take-time-for-situation-to-normal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक दिल्ली: फिर से खुले जिम-योग सेंटर, पहले दिन नहीं आए लोग, संचालक बोले- स्थिति सामान्य होने में लगेगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक दिल्ली: फिर से खुले जिम-योग सेंटर, पहले दिन नहीं आए लोग, संचालक बोले- स्थिति सामान्य होने में लगेगा समय
Mon, 28 Jun 2021 10:22 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:22 PM IST
सार
दिल्ली सरकार ने सोमवार से जिम खोलने की अनुमति शनिवार शाम को ही दे दी थी। इसके बाद जिम संचालकों ने सैनीटाइजेशन और कोरोना गाइडलाइन से जुड़े बाकी प्रबंध करने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
जिम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के कारण राजधानी दिल्ली में पिछते तीन-चार महीने से बंद पड़े फिटनेस, जिम और योग सेंटर सोमवार से दोबारा खुल गए हैं। लेकिन खुलने के बाद भी पहले दिन फिटनेस सेंटरों में कम ही लोग नजर आए।
विज्ञापन
संचालकों ने बताया कि उन्होंने महावीर हनुमान का नाम लेकर कारोबार को शुरू कर दिया है। लोग इस बात से वाकिफ हैं कि कोविड-19 के खिलाफ उनके शरीर का स्वस्थ होना कितना जरूरी है। जिम व फिटनेस सेंटर खुलने से लोग उत्साहित भी बहुत हैं। लेकिन कई महीने से सबकुछ बंद पड़ा था, इसलिए स्थिति को सामान्य होने में अभी करीब महीने भर लग जाएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने सोमवार से जिम खोलने की अनुमति शनिवार शाम को ही दे दी थी। इसके बाद जिम संचालकों ने सैनीटाइजेशन और कोरोना गाइडलाइन से जुड़े बाकी प्रबंध करने शुरू कर दिए थे। सोमवार को पूरी तैयारी से इन्होंने अपने जिम व फिटनेस सेंटर खोले। जोर बाग के जिम संचालक सुनील कुमार टांक ने बताया कि गाइडलाइन के मुताबिक केवल 50 प्रतिशत लोगों को जिम में आने देना है। लेकिन 50 प्रतिशत लोगों को जिम में वापस लाने में करीब महीने भर लग जाएंगे।
विज्ञापन
सुबह के वक्त उनकी जिम में केवल दो लोग आए थे। इसी तरह उनकी साकेत और संगम विहार शाखा में पूरे दिन में केवल 15 लोग आए। इंडियन जिम वेलफेयर एसोसिएशन की गाइडलाइन के मुताबिक जिम में नियमित सैनीटाइजेशन जरूरी है। जिम में आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग और ऑक्सीजन लेवल जांचना आनिवार्य है। बिना मास्क किसी को अंदर नहीं आने देना है।
दिल्ली जिम एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट चिराग सेठी ने बताया कि मालवीय नगर स्थित उनकी एनी टाइम जिम को सुबह 6 बजे से रात से 9 बजे तक खोलने का निर्णय लिया है। इस बीच 16 स्लॉट में 50-60 लोगों को आने की व्यवस्था की है। आरोग्यम योग और ध्यान केंद्र की संचालिका रितु मल्होत्रा ने बताया कि उनके अधिकतर छात्र अभी ऑनलाइन ही योग करना चाहते हैं। उन्होंने सोमवार को योग केंद्र खोल दिया है, लेकिन वह भी अभी भौतिक कक्षाएं शुरू करने के पक्ष में नहीं हैं।