{"_id":"60577825deff0709d948585e","slug":"green-vegetable-price-hike-in-delhi-many-veggies-rate-100-rupees-per-kg","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरी सब्जियों के भाव आसमान पर: शतक लगा रही हैं भिंडी, तोरई, परवल, आम लोगों की थाली से पौष्टिक आहार बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरी सब्जियों के भाव आसमान पर: शतक लगा रही हैं भिंडी, तोरई, परवल, आम लोगों की थाली से पौष्टिक आहार बाहर
Sun, 21 Mar 2021 10:15 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:15 PM IST
सार
- प्याज की कीमत में कमी हुई है
- तोरई खुदरा बाजार में 110 तो भिंडी भी 100 रुपये प्रतिकिलो
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में सब्जियों के भाव एक बार फिर आसमान छूने लगे हैं। गर्मी की अभी शुरुआत भी नहीं हुई है कि हरी सब्जियों के भाव लाल-पीले होने लगे हैं। भिंडी, परवल, करेला, तोरई तो भाव के मामले में सतक लगा रहे है। हालांकि प्याज की कीमत में कमी हुई है, लेकिन पिछले साल की तुलना में अभी भी प्याज के भाव में उछाल है।
विज्ञापन
महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। आम लोगों की थाली से पौष्टिक आहार भी इस महंगाई की वजह से कम होने लगा है। चावल, दाल, आटा, सरसों तेल की कीमत में तो पहले से ही महंगाई का मार था अब हरी सब्जियां भी सौ रुपये प्रतिकिलो खुदरा बाजार में बिक रही है। तोरई की बात करें तो खुदरा बाजार में 110 रुपये प्रतिकिलो है तो भिंडी भी 100 रुपये प्रतिकिलो है। इसी तरह करेला भी 80 रुपया प्रतिकिलो के पार चला गया है। हालांकि प्याज व आलू का भाव दिनो दिन कम हो रहा है। खुदरा बाजार में प्याज 20 रुपये प्रतिकिलो है तो ढाई किलो आलू की कीमत 50 रुपया है।
विज्ञापन
खुदरा बिक्रेताओं की माने तो गर्मी की आहट पड़ते ही और बाजार में नई सब्जियों की आवक पर थोक बाजार में भी सब्जियां महंगी मिलती है। बीते दिनों तोरई थोक भाव में 90-100 रुपया प्रतिकिलो तक पहुंच गया था। इसी तरह परवल के भाव भी इनदिनों चढ़े हुए है। बैंगन की बात करें तो खुदरा बाजार में 40 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है तो घीया 30-34 रुपया प्रतिकिलो।
विज्ञापन
पोटैटों-ऑनियन मर्चेंट एसोसिएशन के राजेंद्र शर्मा ने बताया कि थोक बाजार में है भाव काफी कम है। सब्जियों का राजा आलू है जिसकी कीमत थोक भाव में 6-9 रुपया प्रतिकिलो है। पेठा, सीताफल 10 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। इसी तरह करेला 50-60 रुपये प्रतिकिलो है तो टमाटर 10 रुपया प्रतिकिलो तक कम हुआ है। थोक बाजार में भिंडी 25-70 रुपये तक बिक रही है। रेहड़ी-पटरी वालों की कुछ परेशानी हो सकती है जो अधिक कीमत लोगों से वसूलते हैं।