फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   going to jail is not a corruption for the society, it is a blessing Kejriwal said

Delhi: CBI की सिसोदिया से पूछताछ पर बोले केजरीवाल, समाज के लिए जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है

Sun, 26 Feb 2023 01:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 26 Feb 2023 01:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सबसे पहले, शराब घोटाले जैसी कोई चीज नहीं है। हमने देश में सबसे अच्छी और सबसे पारदर्शी नीति तैयार की है। मनीष को राजनीतिक प्रतिशोध के तहत फंसाया जा रहा है। 

विज्ञापन
going to jail is not a corruption for the society, it is a blessing Kejriwal said
मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही है। इसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आशंका जताई कि जांच एजेंसी सीबीआई मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर सकती है। केजरीवाल ने कहा कि उनके सूत्रों ने उन्हें अपने डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी के बारे में संभावना जताई है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें रविवार को गिरफ्तार किया जाएगा, यह वास्तव में निराशाजनक है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सबसे पहले, शराब घोटाले जैसी कोई चीज नहीं है। हमने देश में सबसे अच्छी और सबसे पारदर्शी नीति तैयार की है। उन्होंने राजनीतिक प्रतिशोध और साजिश के परिणामस्वरूप मामले को फंसाया है। मनीष वहां जाएंगे और हम पूरा सहयोग करेंगे। 

विज्ञापन

 

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस देश में गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने वाले और उन बच्चों का भविष्य बनाने वाले जेल में हों और अरबों का घोटाला करने वाले प्रधानमंत्री के जिगरी दोस्त हों, वो देश कैसे तरक्की कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान आपके साथ हैं मनीष। लाखों बच्चों और उनके पेरेंट्स की दुआएं आपके साथ हैं। जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है। प्रभू से कामना करता हूँ कि आप जल्द जेल से लौटें। दिल्ली के बच्चे, पैरेंट्स और हम सब आपका इंतज़ार करेंगे।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed