फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Girl student abducted on the pretext of becoming a fashion designer

हापुड़ के ध्यानार्थ : फैशन डिजाइनर बनने का सपना दिखाकर छात्रा को किया अगवा

Fri, 18 Aug 2023 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
Girl student abducted on the pretext of becoming a fashion designer
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर छात्रा को लोनी से सकुशल बरामद किया
विज्ञापन

50 लाख की पिता से मांगी फिरौती, एक आरोपी छात्रा का परिचित, इंस्टाग्राम पर होती थी बातचीत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीमापुरी इलाके में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नौवीं की छात्रा को नेपाल में फैशन डिजाइनर बनने का सपना दिखाकर उसे अगवा करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्रा के पिता से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए एक आरोपी को गिरफ्तार कर छात्रा को लोनी से सकुशल बरामद कर लिया। वहीं से पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जल्द पैसे कमाने के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल बरामद कर लिए हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताहिरपुर निवासी रवि और हापुड़ निवासी आकाश के रूप में हुई है। बतादें कि ताहिरपुर इलाके में रहने वाले एक शख्स ने 16 अगस्त को सीमापुरी थाने में 14 साल की बेटी के अगवा होने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वह जनता कॉलोनी में ट्यूशन सेंटर गई थी और वापस नहीं लौटी। संपर्क करने पर उसका फोन बंद था। रात में उन्हें बेटी के मोबाइल नंबर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। साथ ही धमकी दी कि पैसे नहीं मिलने पर बेटी की हत्या कर दी जाएगी। पिता ने तुरंत सीमापुरी थाने में इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था आरोपी
जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि थाना प्रभारी विनय यादव सहित अन्य निरीक्षक के नेतृत्व में 6 टीमें गठित की गईं। पुलिस टीम ने ट्यूशन सेंटर से लेकर आसपास के इलाके में लगे 70 सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया। फुटेज में छात्रा को मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन की ओर जाते देखा गया। उसके साथ मौजूद एक संदिग्ध की पहचान ताहिरपुर निवासी रवि कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने रवि के फोन को सर्विलांस पर लगाकर उसे कश्मीरी गेट के पास से उस समय पकड़ा जब वह बिहार जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहा था। पुलिस ने रवि की निशानदेही पर छात्रा को लोनी से सकुशल बरामद कर आकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर पहले से कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed