फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   girl made ruckus in Delhi Police landed girl climbing on roof commit suicide Threat

दिल्ली में हाईवोल्टेज ड्रामा: इससे ही करूंगी शादी, नहीं तो यहां से कूदकर कर दे दूंगी जान और फिर...

Sun, 16 May 2021 08:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 May 2021 08:35 AM IST
सार

दिल्ली की गीता कॉलोनी में प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवती ने काफी देर तक हंगामा किया। छत पर चढ़कर खुदकुशी की धमकी देने लगी, हालांकि बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतार लिया।

विज्ञापन
girl made ruckus in Delhi Police landed girl climbing on roof commit suicide Threat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की गीता कॉलोनी में एक युवती ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। वह एक घर की छत पर चढ़ गई और वहां से कूदकर खुदकुशी करने की धमकी देने लगी। करीब 50 मिनट तक चले ड्रामे के बाद युवती को पुलिस ने समझा बुझाकर नीचे उतारा। 
विज्ञापन


इस दौरान उसने अपनी कलाई को काट लिया था। युवती की कलाई से खून बहता देख पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय युवती जगतपुरी के जितार नगर इलाके में किराये के मकान में रहती है। गीता कॉलोनी 2 नंबर ब्लॉक में रहने वाले एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। लेकिन युवक उसके धर्म का नहीं है। 
विज्ञापन


युवती युवक से शादी करना चाहती है। मगर युवक के घर वाले अलग धर्म की लड़की से शादी के खिलाफ हैं। इसी बात से नाराज होकर युवती गीता कॉलोनी की उस बिल्डिंग में पहुंच गई थी, जहां पर वह युवक रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद छत पर जाकर कहने लगी कि उसकी शादी इसी लड़के से होगी नहीं तो वह यहां से कूदकर खुदकुशी कर लेगी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और दो फायर ब्रगेड की गाड़ियों ने करीब 50 मिनट हंगामे के बाद युवती को नीचे उतारा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed