{"_id":"63fa14074e94d0a08a025bc4","slug":"gangster-of-deepak-boxer-gang-arrested-after-encounter-in-south-delhi-ashram-news-c-340-1-del1011-6548-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: दक्षिण दिल्ली में मुठभेड़ के बाद दीपक बॉक्सर गैंग का बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: दक्षिण दिल्ली में मुठभेड़ के बाद दीपक बॉक्सर गैंग का बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली में मुठभेड़ के बाद दीपक बॉक्सर गैंग का बदमाश गिरफ्तार
-स्पेशल सेल को बदमाश के आने की मिली थी जानकारी, बदमाश पर दिल्ली में हत्या, हत्या का प्रयास, उगाही सहित आधा दर्जन मामला है दर्ज
-बुराड़ी में की थी बिल्डर की हत्या, पंजाबी बाग में रंगदारी के लिए साथी से ज्वैलरी दुकान पर करवाई थी गोलीबारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दक्षिण दिल्ली में मुठभेड़ के बाद गोगी-दीपक बॉक्सर गैंग के शार्प शूटर अंकित गुलिया को गिरफ्तार कर लिया है। अंकित दिल्ली में हत्या, हत्या के प्रयास, उगाही के छह मामलों में वांछित था। उसने बुराड़ी में बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या, मुंडका में अपने विरोधी गैंग के दो बदमाशों की हत्या, अलीपुर में पुलिस पर गोलीबारी और जबरन वसूली के लिए पंजाबी बाग में जूलरी शोरूम पर गोलीबारी करने के मामले में शामिल था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल, तीन कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है।
गिरफ्तार अंकित गुलिया गन्नौर सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है। 25 फरवरी तड़के पुलिस को अंकित के हौज खास इलाके में आने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने हौज खास फ्लाई ओवर के पास घेराबंदी कर दी। तड़के सवा पांच बजे स्कूटी पर आते हुए अंकित को देख पुलिस ने उसे रोका। बदमाश ने पिस्टल निकालकर दो राउंड गोली चला दी। गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने भी जवाब में दो राउंड गोली चलाई और बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने हत्या की कोशिश, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। छानबीन करने पर पता चला कि पिछले साल 23 अगस्त को अंकित ने बिल्डर अमित गुप्ता की बुराड़ी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में अब तक छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। उसी दिन अंकित और उसके सहयोगियों ने मुंडका में सतीश के ऑफिस कॉम्पलेक्स में फायरिंग की। जिसमें मंगल और जोगिन्द्र गोलीबारी में मारे गए थे और एक अन्य जख्मी हुआ था। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
दीपक बॉक्सर ने फेसबुक पर बिल्डर की हत्या करवाने का किया था दावा
गोगी गैंग का सरगना दीपक उर्फ बॉक्सर ने फेसबुक पर बिल्डर की हत्या करवाने का दावा किया था। उसने बताया कि टिल्लू गैंग से दुश्मनी के कारण उसने वारदात को अंजाम दिया है। बिल्डर पर टिल्लू गैंग को फाइनेंस करने का आरोप लगाया था। साथ ही शक था कि बिल्डर ने ही उसके गैंग के सदस्य फज्जा की मुखबिरी की थी, जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में उसे मार गिराया था।