{"_id":"5f67ad138ebc3eb726561207","slug":"gang-rape-with-female-tourist-guide-of-assam-in-hotel-ashram-news-noi53752391","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दरिंदगीः महिला टूरिस्ट गाइड के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दरिंदगीः महिला टूरिस्ट गाइड के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Mon, 21 Sep 2020 12:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनॉट प्लेस के होटल शांगरी-ला में असम की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने शराब पीकर वारदात को अंजाम दिया और पीड़िता को भी जबरन शराब पिलाई। घटना 18 सितंबर की है।
विज्ञापन
कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने एक महिला सहित छह आरोपियों पर मामला दर्जकर एक को गिरफ्तार कर लिया है। जिस कमरे में वारदात हुई कथित तौर पर वह किसी सांसद के नाम बुक था। हालांकि नई दिल्ली जिला पुलिस इससे इंकार कर रही है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 27 वर्षीय पीड़िता फिलहाल साकेत इलाके में रहती है। उसका पति राजस्थान में रहता है। पीड़िता ऑनलाइन टिकट बुक करती है और टूरिस्ट गाइड है।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया कि शेख सराय, मालवीय नगर निवासी ठेकेदार मनोज शर्मा ने उसे कम ब्याज दर पर 18 लाख रुपये देने के लिए कहा था। सात लाख रुपये दे दिए थे और शेष 11 लाख देने के लिए 18 सितंबर की शाम होटल शांगरी-ला में बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो आरोपी और उसके साथी उसे होटल के कमरे में ले गए।
वहां उसे जबरन शराब पिलाई गई और फिर पांच लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने भी शराब पी रखी थी। मौके पर मौजूद आरोपी महिला ने उसकी कोई सहायता नहीं की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता ने घटना के वक्त होटल प्रशासन को कोई जानकारी नहीं दी।
वारदात के बाद आरोपियों ने उसे रात करीब एक बजे साकेत स्थित उसके घर छोड़ दिया। अगले दिन पीड़िता जांच कराने सफदरजंग अस्पताल पहुंची और रात आठ बजे पुलिस को सूचना दी। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट व रास्ता रोकने का मामला दर्जकर आरोपी ठेकेदार मनोज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी भी हाई प्रोफाइल हैं। सभी एक-दूसरे को जानते हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।-डॉ. ईश सिंघल, डीसीपी नई दिल्ली जिला