{"_id":"62651b4c7b55da035c32c4f4","slug":"fully-opened-ashram-chowk-underpass-deputy-cm-manish-sisodia-inaugurates-millions-of-people-will-take-advantage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पूरी तरह से खुला आश्रम अंडरपास, मनीष सिसोदिया ने किया उद्घाटन, लाखों लोगों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पूरी तरह से खुला आश्रम अंडरपास, मनीष सिसोदिया ने किया उद्घाटन, लाखों लोगों को होगा फायदा
Sun, 24 Apr 2022 03:11 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 24 Apr 2022 03:11 PM IST
सार
मनीष सिसोदिया ने आश्रम अंडरपास का उद्घाटन किया। अंडरपास को अब पूरी तरह से खोल दिया गया है। दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
आश्रम अंडरपास
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार ने रविवार को एनसीआर की जनता को एक बड़ी सौगात दी। दिल्ली सरकार ने आश्रम चौक अंडरपास को औपचारिक रूप से जनता की आवाजाही के लिए शुरू कर दिया। उपमुख्यमंत्री मंत्री मनीष सिसोदिया ने 410 मीटर लम्बे व चार लेन वाले इस अंडरपास का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने दावा किया कि अंडरपास के शुरू होने से रोजाना दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों को फायदा होगा और उनके समय की बचत होगी। यहां रोजाना ट्रैफिक के कारण व्यर्थ जाने वाले 1536 लीटर ईंधन की बचत होगी और 3.6 टन कार्बन डाईआक्साइड गैस का उत्सर्जन कम होगा, जिससे प्रदुषण भी कम होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आश्रम चौक दिल्ली के सबसे व्यस्ततम चौकों में से एक है। यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी, लेकिन इस अंडरपास के शुरू होने से जाम की समस्या समाप्त हो गई है। यह अंडरपास लोगों के सफर को सुगम बनाने में एक मील का पत्थर साबित होगा और रोजाना अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि अंडरपास के निर्माण कार्य में विभिन्न बाधाओं आने के बाद भी इसका कार्य स्वीकृत बजट के अंदर ही पूरा कर लिया गया। वहीं इंजीनियरों के लिए इतने ज्यादा ट्रैफिक वाले अंडरपास का निर्माण करना एक कठिन काम था। इसके बावजूद अंडरपास के निर्माण के दौरान आसपास की कोई भी दुकान या रिहायशी इलाके को प्रभावित नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली में यातायात व परिवहन को बेहतर की कोशिश में लगे रहते हैं। इस कड़ी में उनका दिल्ली की सड़कों को सुंदर बनाने पर जोर रहता है। आश्रम चौक स्थित यह अंडरपास मुख्यमंत्री के दिल्ली के यातायात व परिवहन को सुगम बनाने के विजन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य दिल्ली की सड़कों को सुंदर बनाकर लोगों के एक जगह से दूसरी जगह जाने के अनुभव को बेहतर बनाना है।
आश्रम चौक स्थित यह अंडरपास मध्य और दक्षिण दिल्ली के बीच एक महत्वपूर्ण लिंक है। यह मथुरा रोड और रिंग रोड को जोड़ने का कार्य करता है। साथ ही दिल्ली से फरीदाबाद जाने के लिए भी ये एक महत्वपूर्ण रूट है। यह दिल्ली के सबसे व्यस्ततम रास्तों में से एक है और यहां से प्रतिदिन ढाई से तीन लाख वहां गुजरते हैं।
आश्रम चौक अंडरपास की विशेषताएं
- 410 मीटर लमंबा, 4 लेन
- मानसून के दौरान अंडरपास में पानी न भरे इसके लिए दोनों ओर कैरिज-वे
- 1.5 लाख लीटर क्षमता के दो टैंक
- अंडरपास को ऊपर की ओर से किया गया है कवर
- 40 मीटर का बॉक्स पोर्शन
- बरसाती पानी को रोड से अंडरपास में आने से रोकने के लिए रोड हम्प डिजाइन
- अंडरपास में बेहतर रौशनी की व्यवस्था हो इसके लिए एलईडी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था