फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   full proof security for dsgmc election and Raksha Bandhan

डीएसजीएमसी चुनाव व त्यौहारों पर सुरक्षा रहेगी पुख्ता

Sun, 22 Aug 2021 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
full proof security for dsgmc election and Raksha Bandhan
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने दिल्ली शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) चुनाव व त्यौहारों को लेकर सुरक्षा के कड़े कदम उठाने के आदेश दिए हैं। पुलिस आयुक्त ने ये आदेश शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में दिए। पुलिस आयुक्त ने पुलिस की तैयारियों, कानून व्यवस्था और कोविड दिशा-निर्देशों के कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की थी।
विज्ञापन

बैठक में सभी जिलों के उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त और संयुक्त पुलिस आयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। साथ ही विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के पुलिस अधिकारी विमर्श कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस आयुक्त के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन

दिल्ली पुुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार 22 अगस्त यानि रविवार को डीएसजीएससी के चुनाव होने हैं। साथ ही रक्षाबंधन व जन्माष्टमी के त्यौहारों के मद्देनजर आतंकवाद विरोधी उपाय कदम उठाने पर चर्चा की गई। पुलिस आयुक्त ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने के आदेश दिए। बैठक में अपहरण और पॉक्सो मामलों की समयबद्ध और वैज्ञानिक जांच के महत्व को भी रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने सभी जिला उपायुक्तों को बदमाशों पर निगरानी रखने, समय-समय पर इसकी समीक्षा करने और संगठित अपराध पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्देश दिया। फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

पुलिस आयुक्त ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक के सुचारु संचालन के लिए कहा। राकेश अस्थाना ने जिला उपायुक्तों को कहा कि चेकिंग के लिए सड़कों पर पिकेट लगाते हुए ट्रैफिक और पीसीआर के साथ समन्वय करें, ताकि यातायात का प्रवाह सुचारु रहे और जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed