फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   From Anand Vihar to Seemapuri darkness prevails fear grips residents streetlights are either out of order or h

Delhi: आनंद विहार से लेकर सीमापुरी तक छाया अंधेरा, लोगों में डर, जगह-जगह स्ट्रीट लाइट खराब या महीनों से बंद

Tue, 10 Mar 2026 05:46 AM IST
Digvijay Singh सनी सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सनी सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 10 Mar 2026 05:46 AM IST
सार

आनंद विहार से लेकर सीमापुरी को जाने वाली सड़क पर अंधेरा पसरा रहता है। जगह-जगह स्ट्रीट लाइट खराब या महीनों से बंद पड़े होने के कारण लोगों को अंधेरे में ही आवाजाही करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
From Anand Vihar to Seemapuri darkness prevails fear grips residents streetlights are either out of order or h
आनंद विहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आनंद विहार से लेकर सीमापुरी को जाने वाली सड़क पर अंधेरा पसरा रहता है। जगह-जगह स्ट्रीट लाइट खराब या महीनों से बंद पड़े होने के कारण लोगों को अंधेरे में ही आवाजाही करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। आनंद विहार रेलवे स्टेशन से बाहर आते ही अंधेरे का जाल शुरू हो जाता है। अगर किसी को चौधरी चरण सिंह मार्ग से गाजीपुर की ओर जाना हो तो रेलवे लाइन पर बने पुल के नीचे से यू टर्न लेना पड़ता है, जहां काफी अंधेरा रहता है। यहां कई लोगों के फोन भी छीने जा चुके हैं। अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो जाते हैं। नए बने इस फ्लाई ओवर का उद्घाटन हुए अभी बहुत ज्यादा समय नहीं बीता है। इसके बावजूद लाइट खराब पड़ी हैं।

विज्ञापन


राहगीरों ने बताया कि इस फ्लाई ओवर से उतरते ही विवेक विहार रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर बने अंडरपास से आनंद विहार की ओर जाने पर इसकी एक साइड की सभी लाइटें खराब पड़ी हैं, जिस कारण यहां अंधेरा रहता है। कई लोग इस वजह से अंडरपास में गिर कर घायल हो चुके हैं। रात के समय अंधेरा होने से कई लोग बाहर निकलने से भी कतराते हैं।
विज्ञापन


दिलशाद गार्डन के दुकानदारों ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। कई बार झपटमारी और चोरी जैसी घटनाएं भी हो चुकी हैं। बावजूद इसके स्ट्रीट लाइट की मरम्मत को लेकर जिम्मेदार विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed