फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Friend stabbed to death for misbehaving with wife

Delhi News: पत्नी के साथ गलत हरकत करने पर दोस्त की चाकू मारकर हत्या

Fri, 10 May 2024 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
Friend stabbed to death for misbehaving with wife
आरोपी दंपती गिरफ्तार, फैक्टरी में काम दिलाने के लिए दोस्त को बिहार से बुलाया था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में शराब पीकर पत्नी के साथ गलत हरकत करने पर एक युवक ने दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त रंजीत कुमार झा (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के बाद फरार हुए दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात 1.20 बजे अलीपुर के सिंघु गांव में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी सिंघु गांव पहुंचे। जहां पता चला कि घायल रंजीत को राजा हरिशचंद अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। जांच पड़ताल में पता चला कि रंजीत झा मोतिहारी, बिहार का रहने वाला था और अपने एक रिश्तेदार राकेश के साथ किराए के मकान में रहता था। राकेश ने पूछताछ में बताया कि 7 मई को रंजीत झा का दोस्त राहुल अपनी पत्नी के साथ गांव से दिल्ली आया था। 8 मई की रात में रंजीत ने उसे दूसरे कमरे में सोने के लिए भेज दिया। उसके बाद रंजीत अपने दोस्त राहुल के साथ शराब पीने लगा। कुछ देर बाद रंजीत की रोने की आवाज सुनकर वह कमरे से बाहर आया। रंजीत का कपड़ा खून से सना हुआ था और राहुल उसके पीछे चाकू लेकर भाग रहा था। आसपास के लोगों के घर से बाहर निकलने पर आरोपी पत्नी के साथ मौके से फरार हो गया। क्राइम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद साक्ष्य हासिल किए। पुलिस ने आरोपी दंपती की तलाश की और कुछ देर बाद राहुल और उसकी पत्नी अंजू को इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed