{"_id":"6adb655ed63513e73e0f864f","slug":"four-players-selected-in-football-trials-ashram-news-c-23-1-lko1064-110007-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: फुटबॉल ट्रायल में चार खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: फुटबॉल ट्रायल में चार खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
जिला खेल कार्यालय गौतम बुद्ध नगर द्वारा आज एस्टर पब्लिक स्कूल में फुटबॉल ट्रायल आयोजित कराया गय
फोटो --
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार को जिला स्तरीय ट्रायल हुए। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चार खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ हैं। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल के फुटबॉल परिसर में जिला स्तरीय फुटबॉल ट्रायल हुए। ट्रायल में सुमित कुमार प्रजापति, सागर, नितिन कुमार व प्रत्यूष सिंह ने बेहतर प्रदर्शन किया और अपना चयन 24 अक्तूबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल के लिए पक्का किया हैं। मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। यह प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से 04 नवंबर तक गोंडा स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ियों को अगले चरण में जगह बनाने के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा।