{"_id":"616f0c99e762022ae01557ab","slug":"four-miscreants-of-manjit-mahal-gang-arrested-in-kishangarh-firing-case-ashram-news-noi611297832","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनगढ़ गोलीबारी मामले में मंजीत महाल गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनगढ़ गोलीबारी मामले में मंजीत महाल गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। किशनगढ़ में सोमराज उर्फ धामी पहलवान की फॉरर्च्यूनर कार पर गोलीबारी करने के मामले में स्पेशल सेल ने गैंगस्टर मंजीत महाल गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने मंजीत महाल के नजदीकी अशोक मान की हत्या का बदला लेने के लिए गोलीबारी की थी। हमले के दौरान अशोक मान का भतीजा भी मौजूद था। हमले में धामी का चालक शफीक घायल हो गया था। उसे दो गोलियां लगी थीं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन पिस्टल और 75 कारतूस बरामद किए हैं।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव यादव ने बताया कि अशोक मान की हत्या के मामले की सुनवाई में शामिल होकर 18 अक्तूबर को किशनगढ़ निवासी सोमराज उर्फ धामी पटियाला कोर्ट से घर जा रहा था। कार में उसका चालक शफीक और निजी अंगरक्षक किशन था। किशनगढ़ बाजार में पहुंचते ही घात लगाए बदमाशों ने उसकी कार पर गोलीबारी कर दी।
गोलीबारी में उसके चालक को दो गोलियां लगीं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल सेल ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पुलिस को पता चला कि वारदात को मंजीत महाल गैंग के बदमाशों के अंजाम दिया है। पुलिस ने उन बदमाशों पर निगरानी बढ़ाई। पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल बदमाश द्वारका सेक्टर-एक आ रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने वहां दबिश देकर बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी अभिषेक मलिक उर्फ मोटा, झज्जर हरियाणा निवासी वजीर, अन्नू गिलोडिया और सागरपुर निवासी कपिल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को इनके पास से हरेंद्र मान का एक पहचान पत्र मिला। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह मंजीत महाल गैंग का बदमाश है। जिस अशोक मान की धामी ने हत्या की थी वह मंजीत के काफी करीबी था।
अशोक मान की हत्या के बाद से उसका भतीजा हरेंद्र मान लगातार धामी से बदला लेना चाहता था। हरेंद्र मान ने मंजीत महाल गैंग के बदमाशों को धामी पहलवान की हत्या के लिए राजी किया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस फरार हरेंद्र की तलाश कर रही है। गिरफ्तार बदमाशों पर हत्या का प्रयास सहित अन्य मामले दर्ज हैं।