{"_id":"60df3f5c7293a22e00787bf7","slug":"four-arrested-for-vandalizing-and-forcibly-entering-at-rohini-sector-18-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा सब्र: मेट्रो स्टेशन में तोड़फोड़ कर जबरन घुसने के आरोप में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा सब्र: मेट्रो स्टेशन में तोड़फोड़ कर जबरन घुसने के आरोप में चार गिरफ्तार
Fri, 02 Jul 2021 10:01 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:01 PM IST
सार
स्टेशन कंट्रोलर महेंद्र पाल सिंह के शिकायत पर महामारी एक्ट व डीएमआरसी एक्ट के तहत संपत्ति को नुकसान पहुंचने को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मेट्रो की लाइन में खड़े यात्री
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली मेट्रो में लगातार यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। यही वजह है कि इन दिनों किसी भी मेट्रो स्टेशन के बाहर यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। बृहस्पतिवार को रोहिणी सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार पर अधिक भीड़ बढ़ना मेट्रो स्टेशन को भारी पड़ गया। दरवाजा बंद होने से नाराज लोग स्टेशन के शटर तोड़कर जबरन प्रवेश कर गए। साथ ही मेट्रो संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। स्टेशन कंट्रोलर की शिकायत पर आजादपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना एक जुलाई सुबह नौ बजे के आसपास की है। सुबह के समय मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने वालों की अधिक भीड़ बढ़ने पर गेट नंबर एक को बंद कर दिया गया। सिर्फ गेट नंबर दो को निकासी के लिए खोले रखा था। इस बीच करीब सवा दस बजे कुछ लोग निकासी द्वार से प्रवेश कर गए। सुरक्षा के लिहाज से गेट के शटर को गिरा दिया गया, लेकिन इसके बाद भी लोगों की भीड़ नहीं रूकी और लोगों ने शटर तोड़कर एक-एक कर प्रवेश करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
स्टेशन कंट्रोलर महेंद्र पाल सिंह के शिकायत पर महामारी एक्ट व डीएमआरसी एक्ट के तहत संपत्ति को नुकसान पहुंचने को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। फुटेज की मदद से चार मुख्य आरोपियों की पहचान कर मेट्रो स्टेशन पर ही जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों की पहचान दीपांशु, चांद भट, संजय शर्मा व मनोहर लाल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों की मदद से अपराध में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन