{"_id":"68600087c4fb5fa26600a9f1","slug":"four-arrested-for-cheating-unemployed-people-across-the-country-in-the-name-of-providing-part-time-jobs-ashram-news-c-340-1-del1004-95587-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर देशभर के बेरोजगारों से ठगी, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर देशभर के बेरोजगारों से ठगी, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
नोट: खबर सोनीपत, हरियाणा के लिए भी उपयोगी हो सकती है
-उत्तरी जिला के साइबर थाना पुलिस ने चोरों आरोपियों को सोनीपत, हरियाणा और जोधपुर, राजस्थान से दबोचा
- आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, पांच सिमकार्ड, दो पासबुक व अन्य सामान बरामद
-आरोपियों ने फैशन डिजाइनिंग की छात्रा से ठग लिए थे करीब 91 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी जिला के साइबर थाना पुलिस ने पार्ट टाइम नौकरी जॉब के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को सोनीपत, हरियाणा और जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपियों ने अपने आठ बैंक खाते खुलवाकर दूसरे आरोपियों को सौंपे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेक्टर-23,अंशुल कुमार, संदीप, राजेंद्र उर्फ राजू और रविंद्र बेदा उर्फ राकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल, पांच सिमकार्ड के अलावा दो पासबुक व अन्य सामान बरामद किए हैं। आरोपी विदेश में बैठे साइबर ठगों को कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे।
उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया, सब्जी मंडी निवासी युवती को पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर बदमाशों ने 91 हजार रुपये ठग लिए। पहले उसे होटल और रेस्तरां की रेटिंग करने के लिए कहा गया। इसके बदले उसे छोटी रकम मिली। धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसाकर टेलीग्राम एप से जोड़कर रकम ठग ली गई। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पहले करीब 100 नंबरों की पड़ताल की गई। 20 जून को टीम ने पहले सोनीपत से अंशुल और संदीप को दबोच लिया। इन दोनों ने अपने नाम से चार-चार खाते दो फीसदी रकम पर आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू और रविंद्र बेदा को सौँपे थे। दोनों से पूछताछ के बाद टीम ने जोधपुर राजस्थान में दबिश देकर 22 जून को दोनों को दबोच लिया। एक आरोपी के खाते से छात्रा के 30 हजार रुपये मिले, जिसे फ्रीज कर दिया गया। जांच के दौरान इसी तरह की ठगी की 15 और शिकायतें मिलीं।
रविंद्र और राजेंद्र ने बताया कि बैंक खाते पीड़ितों से लेने के बाद उनको आगे किसी विजय कुमार उर्फ विक्की बिश्नोई को बेच दिए जाते हैं। इसके बदले तीन फीसदी कमीशन लिया जाता है। बची हुई रकम को यूएस डॉलर में बदलकर विदेश भेज दिया जाता है। इसके लिए विदेश में बैठे साइबर ठग इनकी मदद करते हैं।