फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Forms for 10th-12th exams will be filled from 29th

Delhi News: 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए 29 से भरे जाएंगे फॉर्म

Wed, 27 Aug 2025 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
Forms for 10th-12th exams will be filled from 29th
-सीबीएसई ने लिस्ट ऑफ कैडिंडेट (एलओसी) तैयार करने के लिए स्कूलों को जारी किए दिशा-निर्देश
विज्ञापन


-दो बार के तहत फरवरी के मध्य में होगी 10वीं की पहली परीक्षा, सभी छात्रों के लिए बैठना अनिवार्य

-स्कूलों को हिदायत छात्रों का नाम, माता-पिता का नाम व जन्मतिथि सही भरें

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए 29 अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया (लिस्ट ऑफ कैडिंडेट) शुरू होने जा रही है। सीबीएसई ने दसवीं व बारहवीं के छात्रों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) तैयार करने के लिए स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सीबीएसई से संबद्ध स्कूल प्रमुखों को जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि स्कूल एक बार डेटा अपलोड होने के बाद सेक्शन व छात्रों की संख्या में सुधार नहीं कर सकेंगे।
सीबीएसई ने स्कूलों को हिदायत दी है कि वह एलओसी तैयार करते समय छात्रों का नाम, माता-पिता का नाम व जन्मतिथि सही से भरें। सही विषय कोड, विषय कॉम्बिनेशन भरते समय दो बार जांचने के लिए कहा गया है। स्कूलों को छात्रों का डेटा अपलोड करते समय सावधानी बरतनी होगी। इस बार उन्हीं छात्रों की एलओसी भरी जा सकेगी जिनके पास अपार आईडी होगी। बोर्ड ने दिशा-निर्देशों में स्कूलों को दोहराया है कि अगले साल से दसवीं की परीक्षा दो बार होगी। इसके तहत दसवीं की पहली परीक्षा फरवरी के मध्य में होगी।
विज्ञापन


दसवीं की पहली परीक्षा में सभी छात्रों के लिए बैठना अनिवार्य है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभी दसवीं की पहली परीक्षा के लिए एलओसी तैयार की जा रही है। दूसरी परीक्षा के लिए एलओसी पहली परीक्षा समाप्त होने के बाद तैयार होगी। एलओसी भरने की प्रक्रिया 29 अगस्त से लेकर 30 सितंबर तक चलेगी। पांच विषयों के लिए दसवीं व बारहवीं के प्रत्येक छात्र को 1600 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। अतिरिक्त विषय के लिए अलग से 320 रुपये का शुल्क लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक 2000 रुपए लेट फीस के साथ स्कूल पंजीकरण कर सकते हैं। बारहवीं के छात्रों को प्रैक्टिकल प्रति विषय के लिए 160 रुपये का भुगतान भी करना होगा। दृष्टिबाधित छात्रों को परीक्षा शुल्क चुकाने से छूट होगी। मालूम हो कि बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed