फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   former nse md ceo chitra ramakrishna refuses to identify anand subramanian

एनएसई को-लोकेशन मामला: चित्रा का आनंद को पहचानने से इनकार, दोनों ने कभी एक-दूसरे को भेजे थे 2500 ईमेल, सीबीआई ने विशेष अदालत में दी दलील

Tue, 08 Mar 2022 05:29 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Mar 2022 05:29 AM IST
सार

सुनवाई के दौरान सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले 6 मार्च को उसने चित्रा और आनंद का आमना-सामना करवाया। यहां चित्रा ने आनंद को पहचानने से साफ इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
former nse md ceo chitra ramakrishna refuses to identify anand subramanian
आनंद सुब्रमण्यम और चित्रा रामकृष्ण - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व एमडी-सीईओ चित्रा रामकृष्ण ने आनंद सुब्रमण्यन को पहचानने से इनकार कर दिया है। चित्रा ने ही उसे 15 लाख की नौकरी से उठाकर एनएसई में 5 करोड़ की नौकरी पर रखा था। यही नहीं, दोनों ने कम से कम 2500 ई-मेल एक दूसरे को भेजे थे। सीबीआई ने ये जानकारियां सोमवार को दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत में दी।

विज्ञापन


सीबीआई ने रविवार को को-लोकेशन घोटाले में गिरफ्तार चित्रा की 14 दिन का रिमांड मांगते हुए उसे अदालत में पेश किया था। हालांकि, सीबीआई जज संजीव अग्रवाल ने 14 मार्च यानी सात दिन का ही रिमांड स्वीकारी। साथ ही, सीबीआई को मामले में दर्ज एफआईआर को लंबे समय तक ठंडे बस्ते में रखने पर डांट लगाई। 
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले 6 मार्च को उसने चित्रा और आनंद का आमना-सामना करवाया। यहां चित्रा ने आनंद को पहचानने से साफ इनकार कर दिया। सीबीआई के वकील ने कहा, घोटाले की जांच व खुलासे के लिए जरूरी है कि संबंधित अधिकारियों और शेयर दलालों की पहचान हो और पूछताछ की जाए। चित्रा भ्रामक जानकारियां देकर सहयोग नहीं कर रही है। इस मामले में एनएसई के सर्वर का दुरुपयोग कर शेयर दलालों को बाजार के डाटा तक पहुंच मुहैया कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रा और  सुब्रमण्यन ही मुख्य साजिशकर्ताः केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कोर्ट में दावा किया है कि दावा किया कि उसे मिले साक्ष्य इस ओर इशारा करते हैं कि चित्रा और आनंद सुब्रमण्यन ही एनएसई घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता हैं। सीबीआई ने चित्रा को विशेष जज संजीव अग्रवाल की अदालत में पेश किया और पूछताछ के लिए 14 दिन का रिमांड मांगा। सीबीआई ने कहा, इस मामले में जब्त इलेक्ट्रानिक उपकरणों की जांच की जा रही है। उसके आधार पर चित्रा से पूछताछ की जाएगी। अब तक चित्रा सवालों के ठीक से जवाब नहीं दे रही हैं और लगातार गोलमोल बातें बताकर जांच अधिकारियों को गुमराह कर रही हैं।

एनएसई की पूर्व एमडी को कोर्ट ने 7 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा

चित्रा का दावा- रुकवाया था घोटाला
रिमांड का विरोध कर चित्रा के वकील ने कहा कि उसने तो घोटाला रुकवाया था। उसकी 85 साल की मां है, एक बेटी है। उसकी आजादी का गला नहीं घोटना चाहिए। चित्रा ने यह भी दावा किया अभी तक मुख्य आरोपी फरार है।

चाणक्य सॉफ्टवेयर बनाने वाले अजय से सवालात
सीबीआई ने अजय नरोत्तम शाह से भी पूछताछ की। अजय को चाणक्य सॉफ्टवेयर बनाने के लिए जाना जाता है। इसी सॉफ्टवेयर का उपयोग घोटाले में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed