फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Former Foreign Service officer committed suicide by shot himself

विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी ने गोली मारकर की खुदकुशी

Thu, 25 Feb 2021 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Former Foreign Service officer committed suicide by shot himself
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली की पॉश डिफेंस कॉलोनी में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी रंजीत सेठी (81) ने बुधवार सुबह अपने आवास पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने पिस्टल मुंह में रखकर गोली चलाई थी, जो सिर से बाहर निकल गई। उन्हें मूलचंद अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को उनके पास से सुसाइड नोट मिला है। वे फ्रांस और यूएई में भारत के राजदूत रहे थे।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार, रंजीत पत्नी के साथ डी-132 में पहली मंजिल पर रहते थे। इस इमारत में भूतल पर यूपी से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी रहते हैं। रंजीत सेठी का बेटा श्रीलंका में रियल एस्टेट का व्यवसाय करता है और परिवार के साथ वहीं रहता है। उनकी बेटी डिफेंस कॉलोनी में ही सी-ब्लाक में रहती है। उनके नौकर ने बुधवार सुबह 7:25 बजे पुलिस को सूचना दी थी कि डिफेंस कॉलोनी में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली है। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत है। डिफेंस कॉलोनी थानाध्यक्ष एसआई प्रमोद कुमार के साथ पहुंचे और उन्हें मूलचंद अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस को मौके से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने लिखा है कि वे अब और जीना नहीं चाहते। जांच के दौरान पता चला कि सेठी दो-तीन महीने से किसी बीमारी से पीड़ित थे। बीएल कपूर अस्पताल से उन्हें मंगलवार को ही छुट्टी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed