{"_id":"698d7eb926fdc008370c2419","slug":"foreign-youth-stabs-himself-after-not-getting-free-room-in-paharganj-in-delhi-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: फ्री में नहीं मिला विदेशी युवक को होटल में कमरा, फिर खुद को मार लिया चाकू; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: फ्री में नहीं मिला विदेशी युवक को होटल में कमरा, फिर खुद को मार लिया चाकू; अस्पताल में भर्ती
Thu, 12 Feb 2026 12:48 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:48 PM IST
सार
पहाड़गंज इलाके के एक होटल में बिना पैसे ठहरने की मांग ठुकराए जाने पर तुर्कमेनिस्तान के 29 वर्षीय युवक जेहुन ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। घटना के समय वह नशे में था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : Adobe Stock Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बिना पैसे के होटल में ठहरने नहीं देने पर एक विदेशी युवक ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। उसकी पहचान तुर्कमेनिस्तान निवासी 29 साल के जेहुन के रूप में हुई है। घटना के समय वह नशे में धुत था।
विज्ञापन
होटल कर्मियों और मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि अभी तक कि जांच में पता चला है कि 11 फरवरी को वह किसी नशीली चीज के नशे में खराब हालत में होटल लौटा।
विज्ञापन
इस दौरान कमरे की मांग की और कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं और वह फ्री में रहना चाहते हैं। होटल स्टाफ ने उसकी मांग ठुकरा दी और कहा कि कोई कमरा खाली नहीं है। कमरा खाली न होने की बात बताने पर जेहुन बहुत गुस्सा हो गया। उसने अपने पास मौजूद चाकू से अपना गला काटकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन