फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Foreign tourists will be able to come to India by chartered aircraft from October 15

फैसला: विदेशी पर्यटक 15 अक्तूबर से चार्टर्ड विमान से आ सकेंगे भारत, पर्यटन वीजा देगी सरकार

Thu, 07 Oct 2021 11:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Oct 2021 11:36 PM IST
सार

विदेशी पर्यटक 15 अक्तूबर से चार्टर्ड विमान से भारत आ सकेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च 2019 से ही अंतरराष्ट्रीय वीजा और यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ था । महामारी की स्थिति को देखते हुए इसमें ढील दी जा रही है।

विज्ञापन
Foreign tourists will be able to come to India by chartered aircraft from October 15
विदेशी पर्यटक(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले डेढ़ साल से बंद विदेशी पर्यटकों के लिए भारत सरकार ने पर्यटन वीजा देने का फैसला लिया है। चार्टर्ड विमान से आने वाले विदेशी पर्यटकों को 15 अक्तूबर से पर्यटक वीजा मिलेगा जबकि नियमित विमान से आने वाले पर्यटकों को 15 नवंबर से पर्यटक वीजा जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च 2019 से ही अंतरराष्ट्रीय वीजा और यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ था। महामारी की स्थिति को देखते हुए इसमें ढील दी जा रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी किए गए कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल एवं नियमों को विदेशी पर्यटकों, उन्हें भारत लाने वाले संवाहकों और अन्य संबंधित पक्षों को पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण पिछले वर्ष विदेशियों के लिए हर तरह के वीजा पर रोक लगा दी गई थी। केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर कई अन्य तरह के प्रतिबंध भी लगा दिए थे, ताकि कोविड-19 महामारी को फैलने से रोका जा सके।


कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए विदेशी नागरिकों को बाद में भारत में प्रवेश के लिए पर्यटन वीजा के अलावा अन्य वीजा की अनुमति दे दी गई। बहरहाल, गृह मंत्रालय को विभिन्न राज्य सरकारों एवं संबंधित पक्षों से पर्यटन वीजा जारी करने का आग्रह प्राप्त हो रहा था ताकि विदेशी पर्यटक भारत आ सकें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed