फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   forecast of rain in Delhi-NCR

मौसम : दिल्ली-एनसीआर में बारिश की उम्मीद, मिल सकती है गर्मी से राहत

Sat, 20 Mar 2021 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Mar 2021 06:39 AM IST
सार

  • तल्ख रहे सूरज के तेवर, पारे ने 34 डिग्री सेल्सियस को भी किया पार

विज्ञापन
forecast of rain in Delhi-NCR
सांकेतिक चित्र... - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

सूर्यदेव इन दिनों लगातार तल्ख तेवर दिखा रहे हैं। शुक्रवार को भी सूरज की तपिश के कारण पारा 34 डिग्री सेल्सियस के भी पार जा पहुंचा। इस वजह से दिन में लोगों के पसीने छूट गए। सूरज ढलने के बाद भी गर्मा का अहसास बना रहा। वैसे अगले दो दिन में समूचे उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से आंशिक रूप से राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 अधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 85 व न्यूनतम 30 फीसदी रहा। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। इसे देखते हुए अगले दो दिन में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत दिल्ली में ठीक-ठाक बारिश होने की संभावना है। आगामी 25 तारीख से उत्तरी भारत से आने वाली ठंडी हवाएं भी दिल्लीवासियों को तेज गर्मी से राहत प्रदान करेंगी। इससे तामपान में भी कमी आएगी और मौसम खुशनुमा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा में कुछ सुधार
खराब होने के बाद भी दिल्ली की हवा में कुछ सुधार दर्ज किया गया है। दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 293 दर्ज किया गया है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 279 दर्ज किया गया। गुरुग्राम में एएक्यूआई 272 रहा। एनसीआर के अन्य सभी शहर बहुत खराब श्रेणी में रहे।


सफर के अनुसार, इन दिनों दक्षिण-पश्चिम से आने वाली धूल भरी हवाएं पीएम10 की मात्रा बढ़ा रही हैं। इस वजह से प्रदूषण बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। अगले 48 घंटे में वेंटिलेशन इंडेक्स के साथ देने की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार आने की संभावना है। इसके बाद हवा खराब श्रेणी के निचले स्तर पर पहुंच सकती है। पिछले 24 घंटे में हवा में  पीएम10 का स्तर 102 व पीएम2.5 का 61 के साथ औसत श्रेणी में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed