फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Flu clinics started in Loknayak Hospital, all test of viral patients will be done

लोकनायक अस्पताल में फ्लू क्लीनिक शुरू, वायरल मरीजों की होगी सभी जांच

Fri, 10 Sep 2021 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Flu clinics started in Loknayak Hospital, all test of viral patients will be done
नई दिल्ली। राजधानी के अस्पतालों में वायरल के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ओपीडी में पहुंच रहे हर चौथे मरीज को यह समस्या है। इससे निपटने के लिए लोकनायक अस्पताल में फ्लू क्लीनिक शुरू किया गया है। इसमें बुखार से पीड़ित मरीजों की सभी जांच की जाएंगी। बीमारी के आधार पर उन्हें अलग-अलग वार्डों में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि इस समय अस्पताल में काफी संख्या में वायरल के मरीज आ रहे हैं। सबसे पहले उनकी कोरोना जांच की जाती है, जिसमें अधिकतर रोगियों को तेज बुखार रहता है। इसको देखते हुए फ्लू क्लीनिक शुरू किया गया है। यहां मरीजों की स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद उनकी जांच में देखा जाएगा कि वह किस मौसमी बीमारी से पीड़ित हैं। उसके अनुसार ही उनका इलाज होगा। यह व्यवस्था इसलिए चालू की गई है, ताकि कम समय में अधिक से अधिक मरीजों को देखा जा सके।
विज्ञापन

कोरोना के छह मरीज भर्ती
डॉ. सुरेश ने बताया कि इस समय अस्पताल में कोरोना के केवल छह मरीज भर्ती हैं। अब तक यहां से 20 हजार से ज्यादा कोरोना रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। 600 से अधिक महिलाओं की सफल डिलीवरी की गई है। इसके साथ ही ब्लैक फंगस के भी 50 से अधिक मरीजों का इलाज करके उन्हें निशुल्क दवाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed