{"_id":"652c6f498cb3cd4c18028c34","slug":"first-snowfall-of-the-season-on-the-high-peaks-of-himachal-and-uttarakhand-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: पहाड़ों की चोटियों पर मौसम की पहली बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश से ठंड, दिल्ली में रिमझिम के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: पहाड़ों की चोटियों पर मौसम की पहली बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश से ठंड, दिल्ली में रिमझिम के आसार
Mon, 16 Oct 2023 04:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/शिमला/रुद्रप्रयाग
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/शिमला/रुद्रप्रयाग
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 Oct 2023 04:31 AM IST
सार
आईएमडी ने दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश होने या गरज के साथ छीटें पड़ने और आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शिकारी देवी मंदिर का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर मौसम की पहली बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से ठंड ने दस्तक दे दी है। हिमाचल में लाहौल, कुल्लू, किन्नौर, धर्मशाला और चंबा की ऊंची चोटियां सफेद चादर से ढक गईं। शिमला के नारकंडा के पास हाटू पीक, सिरमौर के चूढ़धार और मंडी के शिकारी देवी में भी हिमपात हुआ। दारचा व सरचू में बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग व शिकुंला दर्रे में 9 लोग फंस गए, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
हिमाचल में चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर
हिमाचल प्रदेश में सीजन के पहले हिमपात के साथ ही पहाड़ियों पर बर्फ की चादर बिछ गई है। बर्फबारी के साथ कुछ इलाकों में हुई बारिश से कई मार्ग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं, उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर समेत केदारपुरी और बदरीनाथ धाम की चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि निचले क्षेत्रों जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी, नंदानगर, पीपलकोटी में तेज हवा के साथ बारिश और कुछ जगह ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन
बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में आज सोमवार को बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गजर्न के साथ बारिश के आसार हैं।
दिल्ली में आज बारिश की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में कल हवाएं तो चलीं लेकिन बारिश नहीं हुई।
- आईएमडी ने दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश होने या गरज के साथ छीटें पड़ने और आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।