फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   first meeting of the Expert Committee constituted by CAQM to address air pollution

सीएक्यूएम समिति की बैठक: दिल्ली एनसीआर में वाहनों से प्रदूषण पर चर्चा, समाधान के लिए सिफारिशें तैयार

Mon, 15 Dec 2025 08:06 PM IST
राहुल तिवारी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 15 Dec 2025 08:06 PM IST
सार

सीएक्यूएम की विशेषज्ञ समिति की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में वाहन श्रेणियों के अनुसार उत्सर्जन, उससे जुड़े जोखिम, ईवी की तैयारियों और बुनियादी ढांचे की जरूरतों का आकलन किया गया। 

विज्ञापन
first meeting of the Expert Committee constituted by CAQM to address air pollution
वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर चर्चा - फोटो : ANI

विस्तार

सीएक्यूएम की विशेषज्ञ समिति की पहली बैठक आयोजित हुई, जिसमें दिल्ली एनसीआर में वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर चर्चा की गई।  कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने बताया कि वाहनों से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की पहली बैठक आज आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रो. अशोक झुनझुनवाला ने की, जबकि सह-अध्यक्षता डॉ. प्रो. रणदीप गुलेरिया ने की।

विज्ञापन



बैठक में दिल्ली एनसीआर में वाहनों से होने वाले उत्सर्जन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। इसमें वाहन श्रेणी के अनुसार उत्सर्जन योगदान का आकलन, लोगों पर पड़ने वाले जोखिम, इलेक्ट्रिक वाहनों की तैयारी और आवश्यक बुनियादी ढांचे की जरूरतों पर विचार किया गया।
विज्ञापन


समिति आगामी बैठकों में वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने के लिए ठोस और व्यावहारिक सिफारिशें पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed