{"_id":"64be8dfaf8d84941c10b8eb6","slug":"fire-in-plastic-bag-making-factory-four-injured-including-woman-ashram-news-c-340-1-del1011-19916-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: प्लास्टिक बैग बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: प्लास्टिक बैग बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, महिला समेत चार घायल
विज्ञापन
दमकल की दस गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग
पुलिस ने मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके के अंबे गार्डन में स्थित एक प्लास्टिक बैग बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी फैक्टरी में धुआं फैल गया। पुलिसकर्मियों ने फैक्टरी में फंसी एक महिला समेत चार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से महिला को लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य तीन कर्मचारियों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आग लगने के बाद फैक्टरी में जोरदार धमाका भी हुआ, जिससे फैक्टरी का गेट टूट गया। मौके पर पहुंचीं दमकल की दस गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि वायरिंग में खराबी के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर मालिक से पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंबे गार्डन पहलवान ढाबे के पास एक प्लास्टिक बैग बनाने वाली फैक्टरी है। सोमवार सुबह फैक्टरी में कई कर्मचारी काम कर रहे थे। सुबह करीब 11 बजे फैक्टरी के भूतल पर अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी फैक्टरी में धुंआ फैल गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही उप निरीक्षक अमित सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और फैक्टरी में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला। सिरसपुर निवासी सुभिता को लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं स्वरूप नगर निवासी दिनेश कुमार, राकेश, जीतेंद्र कुमार को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।