फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fire broke out in the basement of car parking in Delhi

Delhi: युवक ने बदला लेने के लिए लगा दी मल्टी लेवल पार्किंग में आग, 20 गाड़ियां जलकर राख, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Dec 2022 05:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 26 Dec 2022 05:18 PM IST
सार

पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर ब्लॉक 10 पार्क में बनी बहुमंजिला कार पार्किंग के बेसमेंट में आग लगने के कारण डेढ़ दर्जन से अधिक गाड़ियां जल कर राख हो गईं।
 

विज्ञापन
Fire broke out in the basement of car parking in Delhi
कार पार्किंग के बेसमेंट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में सोमवार तड़के एक सिरफिरे ने अपने जानकार युवक से बदला लेने के लिए एमसीडी पार्किंग में खड़ी उसकी कार में आग लगा दी। आग भड़की तो उसने आसपास मौजूद बाकी कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने 20 कारों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के अलावा दमकल की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


 छानबीन के बाद सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुभाष नगर निवासी यश अरोड़ा (23) के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल आरोपी यश की होंडा सीआरवी कार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


 पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सोमवार तड़के करीब 4.30 सूचना मिली कि सुभाष नगर स्थित नगर निगम की मल्टी लेवल पार्किंग में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। बचाव दल के मौके पर पहुंचने से पूर्व 20 गाड़ियां जल चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आग मल्टी लेवल पार्किंग के बेसमेंट स्थित तीसरे तल पर लगी हुई थी। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया। बाद में राजौरी गार्डन थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। जांच के लिए सुभाष नगर पुलिस चौकी के स्टाफ को लगाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। सीसीटीवी से पता चला कि होंडा सीआरवी में सवार होकर आए एक युवक ने पार्किंग में खड़ी अर्टिगा गाड़ी के टायर में आग लगाई। इसके बाद देखते ही देखते आग ने कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

 

आग लगाने के बाद आरोपी अपनी कार में सवार होकर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी के आने और जाने का रास्ता पता किया। इसके बाद सोमवार दोपहर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। आरोपी यश अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी यश ने बताया कि उसकी ईशान नामक युवक से रंजिश थी। इसी बात पर रविवार रात को दोनों को बीच झगड़ा भी हुआ था। ईशान को सबक सिखाने की नियत से उसने उसकी कार में आग लगा दी। यश को पता था कि ईशान अपनी अर्टिगा गाड़ी एमसीडी पार्किंग में खड़ी करता है। पुलिस यश से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed