Delhi Fire: दिल्ली के नेहरू भवन में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियां ने पाया काबू
दिल्ली फायर सर्विस ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर लाल नेहरू भवन में आग लगने की खबर मिली। जिसके बाद आग पर काबू पाने से लिए दमकल की गाड़ियों को रवाना कर दिया गया।
विस्तार
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू भवन में आग लगने की खबर सामने आई है। खबर है कि इस भवन के सर्वर रूम में आग लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकर विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची है। दिल्ली फायर सर्विस ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर लाल नेहरू भवन में आग लगने की खबर मिली। जिसके बाद छह गाड़ियां को घटना स्थल पर भेजा गया। आग एक सर्वर रूम में लगी थी। जिसे समय रहते काबू कर लिया गया।
#WATCH दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू भवन में आग लगी। दमकल की 6 गाडियां मौके पर भेजी गईं। आग एक सर्वर रूम में लगी थी और उस पर काबू पा लिया गया है: दिल्ली फायर सर्विस
विज्ञापन
(वीडियो जवाहर लाल नेहरू भवन के बाहर की है) pic.twitter.com/DSAb5Oe5Lf — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2023