फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fire breaks out on fourth floor of Saket Residential Complex one death 

दिल्ली : साकेत कोर्ट के आवासीय परिसर में महिला जज के मकान में लगी भीषण आग, ससुर की मौत

Sat, 29 May 2021 11:18 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 29 May 2021 11:18 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, चौथी मंजिल पर महिला जज के मकान में आग लगी है। आग लगने से उनके 83 वर्षीय ससुर की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने अंदर फंसे महिला जज समेत चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।  

 

विज्ञापन
Fire breaks out on fourth floor of Saket Residential Complex one death 
साकेत कोर्ट के आवासीय परिसर में महिला जज के मकान में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साकेत कोर्ट आवासीय परिसर में शनिवार शाम एक महिला जज के मकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हादसे में महिला जज समेत पांच लोग चौथी मंजिल स्थत मकान में फंस गए। बचाव बल ने किसी तरह महिला जज पूजा तलवार, उनके पति और दो बच्चों के अलावा बुजुर्ग सुसर को बाहर निकाला। 

विज्ञापन


इस दौरान बुजुर्ग धुंए की चपेट में आकर अचेत हो गए। उनको नजदीकी मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त अशोक तलवार (83) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। घर के बाकी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। साकेत थाना पुलिस आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी।
विज्ञापन


दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5.23 बजे सूचना मिली कि साकेट कोर्ट आवासीय परिसर में चौथी मंजिल स्थित फ्लैट नंबर-सी-23 में आग लग गई है। मकान में कुछ लोग फंसे भी हुए हैं। सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर दमकल की सात गाड़ियों को भेजा गया। इस दौरान साकेत थाना प्रभारी, कैट्स एंबुलेंस, बीएसईएस व बचाव दल के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग साकेट कोर्ट की एडीजे के मकान में लगी थी। बचाव दल ने किसी तरह एडीजे पूजा तलवा, उनके पति, दो बच्चों और बुजुर्ग ससुर को घर से निकाला। एंबुलेंस की मदद से बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घर के बाकी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। कुछ देर बाद ही दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग घर के स्टोर में रखी किताबों की अल्मारी, इंवर्टर व अन्य सामान में लगी थी। साकेत थाना पुलिस मामला दर्ज कर आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed