{"_id":"610fa88f8ebc3e7b9a3b7e5e","slug":"fire-breaks-out-in-godown-in-peeragarhi-chowk-area-15-fire-tenders-rushed-to-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पीरागढ़ी स्थित जींस की फैक्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पीरागढ़ी स्थित जींस की फैक्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Mon, 09 Aug 2021 12:53 AM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:53 AM IST
सार
दमकल कर्मियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी
विज्ञापन
पीरागढ़ी इलाके के एक गोदाम में लगी भीषण आग
- फोटो : ट्विटर ANI
विस्तार
पीरागढ़ी स्थित एक जींस की फैक्ट्री में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे करीब आधा दर्जन कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 14 गाडिय़ां करीब ढ़ाई घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पीरागढ़ी चौक के पास स्थित एक जींस की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान फैक्ट्री में आधा दर्जन कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कुछ ही देर में आग की लपटें निकलने लगी और पूरे इलाके में धुंआ फैल गया। तुरंत घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल की 14 गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई। संकरी गली होने की वजह से दमकल कर्मियों को मौके पर गली में स्थित फैक्ट्री में नहीं पहुंच पाए। मुख्य सड़क पर गाडिय़ों को खड़ी करने के बाद दमकल कर्मी पाइप को फैक्टरी तक ले जाकर आग बुझाने में जुट गए।
करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरूआती जांच में पता चला है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।