फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   fire breaks out in Bawana 100 slums burnt to ashes torn LPG cylinders 15 fire engines were caught

दिल्ली के बवाना में लगी भीषण आग, 100 झुग्गियां जलकर राख, फटे एलपीजी सिलेंडर, दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 30 Mar 2021 10:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 30 Mar 2021 10:32 PM IST
सार

  • कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
  • हवा की रफ्तार तेज होने से सामने आ रही आग लगने की घटना
  • 1500 परिवार आ गए खुले आसमान के नीचे

विज्ञापन
fire breaks out in Bawana 100 slums burnt to ashes torn LPG cylinders 15 fire engines were caught
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में पारे के तेवर चढ़ते ही आग की घटनाओं में भी अचानक तेजी आ गई है। आईएसबीटी कश्मीरी गेट से पूर्व मंगलवार दोपहर बवाना स्थित जेजे कालोनी की झुग्गियों में आग लग गई। हवा की रफ्तार तेज होने के कारण देखते ही देखते आग ने करीब 100 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


खबर मिलते ही दमकल की 15 गाड़ी मौके पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग इतनी तेजी से फैली की लोगों को अपना सामान भी निकालने का मौका नहीं मिला। पुलिस आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं करीब 150 परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन


दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दोपहर करीब 12.46 बजे सूचना मिली कि जेजे कालोनी, बवाना की झुग्गियों में आग लग गई है। खबर मिलने के बाद पुलिस के अलावा दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इससे पहले स्थानीय लोगों ने बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित जेजे कालोनी से बाहर निकाला। आग के दौरान झुग्गियों में रखे छोटे एलपीजी सिलेंडर एक-एक कर फटने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
इसकी वजह से दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत हुई। करीब 2.05 बजे आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि झुग्गियों में कूड़ा-कबाड़ होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली। तेज हवा ने आग में घी का काम किया। गनीमत यह रही कि सभी लोगों को समय पर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed