{"_id":"61f82a00bd57c460bd800c9f","slug":"fir-registered-in-case-of-death-of-pregnant-woman-in-sonia-vihar-lives-lost-due-to-torture-five-nominated","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सोनिया विहार में गर्भवती महिला की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज, प्रताड़ना से गई जान, पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सोनिया विहार में गर्भवती महिला की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज, प्रताड़ना से गई जान, पांच नामजद
Mon, 31 Jan 2022 11:57 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:57 PM IST
सार
पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ था कि महिला के शरीर में गंभीर चोट लगी हुई थी। उसकी बच्चेदानी के पास फ्रेक्चर भी था। जांच के बाद पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सोनिया विहार इलाके में 15 जनवरी को हुई गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने महिला सोनिया (32) की मौत के मामले में दहेज हत्या, आत्महत्या के उकसाने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ था कि महिला के शरीर में गंभीर चोट लगी हुई थी। उसकी बच्चेदानी के पास फ्रेक्चर भी था। जांच के बाद पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया है। क्षेत्रीय एसडीएम की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सोनिया विहार थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सोनिया अपने परिवार के साथ गली नंबर-9, सोनिया विहार में रहती थी। फरवरी 2016 में इसकी शादी वेद प्रकाश नामक युवक से हुई। शादी के बाद से ही सोनिया को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। सोनिया की मां सीता देवी ने आरोप लगाया कि मारपीट करने के अलावा कई-कई दिनों तक उसे खाना भी नहीं दिया जाता था। मायके वाले उससे घर मिलने जाते थे तो उसे लोहे की चेन और डंडों से पीटा जाता था। 2021 में वह गर्भवती हुई तो उसे बेरहमी से पीटा गया, जिसके बाद उसका गर्भपात हो गया। बीमार होने पर उसका इलाज भी नहीं करवाया जाता जाता था। सोनिया बुरी तरह कमजोर हो चुकी थी। जुल्म करने के लिए उसे सर्दियों में ठंडे पाने के काम दिए जाते थे।
विज्ञापन
इस दौरान 15 जनवरी तड़के पांच बजे अचानक सोनिया के ससुर ने कॉल कर परिवार को उसकी मौत की सूचना दी। परिवार वहां पहुंचा तो उसकी मौत संदिग्ध हालत में होने का पता चला। सोनिया दो माह की गर्भवती भी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लोकल पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम ने भी जांच की। छानबीन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता के शरीर के भीतरी हिस्सों में गंभीर चोट का पता चला। उसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसके ससुराल वालों की तलाश कर रही है।