फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fight between two groups, bullets fired

Delhi News: दो गुटों में झगड़ा, चलीं गोलियां

Sat, 24 Jun 2023 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 08:54 PM IST
विज्ञापन
Fight between two groups, bullets fired
दक्षिण दिल्ली के संगम विहार की घटना, घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में दो गुटों के बीच झगड़े के बाद बदमाशों ने एक गुट के पड़ोसी के मकान पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। आरोपियों ने उसके दरवाजे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग भी लगा दी। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। बाद में पता चला कि जिसके घर के दरवाजे पर आग लगी और गोली चली, उसका झगड़े से कोई लेना-देना ही नहीं था।
पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। झगड़े में दो लोग अजहरुद्दीन और इकबाल बुरी तरह जख्मी हो गए। गंभीर हालत में दोनों को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि शुक्रवार देर रात संगम विहार, जी-ब्लॉक, जाट धर्मशाला के पास अंकित हरसाना, अजहरुद्दीन व इकबाल का आपस में झगड़ा हो गया। अंकित ने अपने दोस्त बबलू हरसाना को बुला लिया। उसके साथ सुनील पोसवाल व अन्य मौके पर पहुंचे। दोनों गुटों के बीच हुए झगड़े के दौरान अजहरुद्दीन व इकबाल को चोटें लगीं। दोनों को अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। बबलू, सुनील, अंकित, कपिल व अन्य अजहरुद्दीन और इकबाल के रिश्तेदार मुकर्रम के घर पहुंचे। वहां हंगामे के बीच आरोपियों ने मुकर्रम के घर की खिड़की तोड़ दी। देर रात करीब 12.35 बजे बाइक सवार तीन लड़के गली नंबर-16, एच-16 संगम विहार पहुंचे। इन लोगों ने अमित नामक व्यक्ति के घर के बाहर कई राउंड गोलियां चलाईं और उसके दरवाजे पर आग लगा दी। अमित ने बताया कि उसका झगड़े से कोई लेना-देना नहीं था। आरोपी बबलू श्साना उसका पड़ोसी है। 150 कदम की दूरी पर उसका मकान है। ऐसा लगता है कि आरोपी उसके घर पर हमला करने के लिए आए थे। इन लोगों ने उसके घर के बाजाए अमित के घर पर गोलियां चलाने के अलावा दरवाजे पर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed