{"_id":"6074a7f38ebc3e8ccb0204a7","slug":"father-stabbed-to-death-on-suspicion-of-character-ashram-news-noi5768144197","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरित्र पर शक में पिता की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरित्र पर शक में पिता की चाकू मारकर हत्या
विज्ञापन
नई दिल्ली। फतेहपुरबेरी थाना इलाके के जौनापुर गांव में रहने वाले बलवान उर्फ विक्की (29) को शक था कि उसके पिता के कहीं अवैध संबंध हैं। वह उनसे पेंशन के पैसे मांगता तो वे इनकार कर देते। इसे लेेकर रविवार रात दोनों में झगड़ा हुआ और बलवान ने पिता मनोहर (61) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। बाद में वह पिता को अस्पताल भी ले गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बलवान को गिरफ्तार कर लिया।
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश में मथुरा के गांव मोहनपुर निवासी मनोहर दिल्ली नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी के पद से रिटायर हुए थे। कुछ माह पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। बेटा बलवान और उसके बच्चे उनके साथ रहते थे। बलवान शराब पीने का आदी है। इसी कारण कुछ समय पहले पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। बलवान कोई काम भी नहीं करता था। वह पिता से शराब आदि के लिए आए दिन पैसे मांगता था। मनोहर को पेंशन मिलती थी। पिता पैसे देने से इनकार करते तो वह कहता कि उनके कहीं और संबंध हैं। पेंशन के पैसे वह वहीं खर्च करते हैं।
रविवार रात दोनों शराब पी रहे थे तो पैसे को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। बलवान ने मनोहर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पास में ही मनोहर की बेटी व भाई रहते हैं। इनके साथ बलवान मनोहर को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले गया। पुलिस ने मनोहर का शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिवार को सौंप दिया। वे इसे मथुरा ले गए।