फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Father rapes 13-year-old daughter, threatens to kill her.

Delhi News: पिता ने 13 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

Sun, 19 Jul 2026 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Father rapes 13-year-old daughter, threatens to kill her.
महेंद्र पार्क इलाके की घटना, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

लूटपाट के मामले में पांच साल जेल में बंद था, कुछ माह पहले ही जेल से आया है बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महेंद्र पार्क इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक पिता अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर भाग गया। किसी को बताने पर मां-बेटी की हत्या की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची मां और भाई के साथ जहांगीरपुरी इलाके में रहती है। उसका पिता अपनी मां के साथ बादली इलाके में रहता है। महेंद्र पार्क थाने में अपनी मां के साथ पहुंची बच्ची ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसने आरोप लगाया कि सात जुलाई को वह घर पर अकेली थी। उसकी मां और दस साल का भाई घर से बाहर गए थे। इसी दौरान पिता घर में आया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसकी मां की हत्या कर देगा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गया। डरी सहमी बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में नहीं बताया। गुमशुम रहने का कारण पूछने पर बच्ची ने 14 जुलाई को सारी बात अपनी मां को बता दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल और काउंसलिंग करने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली। जांच करने पर पता चला कि आरोपी आपराधिक चरित्र का है। 2021 में आरोपी लूटपाट के मामले में जेल गया था, जहां से वह बाहर आया है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि आरोपी के बादली स्थित घर पर दबिश दी लेकिन वह भागा हुआ है। पुलिस उसके अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed