फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   father had killed the young man after seeing him with his daughter.

करावल नगर हत्याकांड: प्रेमिका के साथ था युवक, अचानक आ गया युवती का पिता, और फिर...

Sat, 10 Jul 2021 11:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Jul 2021 11:56 AM IST
सार

उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय सेन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्यवीर सिंह(46) है। जबकि शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले युवक की पहचान अनुज के रूप में हुई है। पुलिस को बृहस्पतिवार को करावल नगर के वर्ल्ड जिम के पास एक युवक के शव मिलने की जानकारी मिली थी। 

विज्ञापन
father had killed the young man after seeing him with his daughter.
पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के करावल नगर में युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका के पिता का गिरफ्तार किया है। बेटी के साथ युवक को देखकर पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल डंडा, खून से सनी कैंची, बेल्ट और रस्सी बरामद कर ली है। पुलिस हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय सेन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्यवीर सिंह(46) है। जबकि शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले युवक की पहचान अनुज के रूप में हुई है। पुलिस को बृहस्पतिवार को करावल नगर के वर्ल्ड जिम के पास एक युवक के शव मिलने की जानकारी मिली थी। 
विज्ञापन


उसके शरीर पर काफी चोट के निशान थे। साथ ही कई जख्म भी थे। मृतक की पहचान बागपत निवासी दीपक के रूप में हुई। दीपक गत दो जुलाई को करावल
नगर एक्सटेंशन में रहने वाले अपने मामा के घर आया था। दीपक का इलाके में रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

बुधवार को दीपक लड़की के घर उससे मिलने के लिए गया। इसी दौरान लड़की के पिता सत्यवीर ने उसे बेटी के साथ देख लिया। यह देखकर आरोपी गुस्से में आ गया और वह दीपक को बंधक बनाकर डंडे से पिटाई करने लगा। जब वह अचेत हो गया तो उसपर कैंची से वार कर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद शव को ठिकाने लगा दिया। पूछताछ में सत्यवीर ने बताया कि उसे अपनी बेटी के प्रेमप्रसंग के बारे में जानकारी पहले से थी और उसने दीपक को बेटी से दूर रहने की धमकी दी थी। लेकिन दोनों ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed