फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   farmers protest live updates 5 January singhu tikri ghazipur giani chilla other borders closed panchayat at singhu border women protesters

किसानों नेताओं का सिंघु बॉर्डर से एलान- 7 जनवरी को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, 9 और 13 जनवरी को मनाएंगे संकल्प दिवस

Tue, 05 Jan 2021 05:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 05 Jan 2021 05:54 PM IST
सार

सर्दी की मार झेल रहे किसानों को बीते तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने काफी परेशान कर रखा है। इन सब के बावजूद किसानों ने हिम्मत नहीं हारी है। उनका कहना है कि जब मांगें पूरी नहीं तब तक यहीं डटे रहेंगे। बारिश से बचने के लिए अब तमाम प्रदर्शनस्थलों पर तिरपाल व वाटरप्रूफ टेंट का इंतजाम भी किया जा रहा है। वहीं सोमवार को बेनतीजा रही बैठक के बाद 41 दिन से प्रदर्शन कर रहे किसान आज सिंघु बॉर्डर पर पंचायत कर रहे हैं। इसके साथ ही अब आंदोलन की जिम्मेदारी लेने के लिए सैकड़ों महिलाएं ट्रैक्टर चलाकर टिकरी बॉर्डर पहुंची हैं। उनका कहना है कि मांग पूरी न होने पर 26 जनवरी को ट्रैक्टर लेकर लाल किला पहुंचेंगी। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स....

विज्ञापन
farmers protest live updates 5 January singhu tikri ghazipur giani chilla other borders closed panchayat at singhu border women protesters
गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलनरत किसान, लगाया जा रहा वाटरप्रूफ टेंट - फोटो : प्रभात पांडेय

विस्तार

किसानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंदोलन तेज करने का किया एलान
विज्ञापन

किसान नेताओं ने दिनभर की बैठक और पंचायत के बाद मंगलवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि वह अपना आंदोलन तेज करेंगे। 7 मार्च को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा और 9 व 13 जनवरी को संकल्प दिवस मनाया जाएगा। चार तरफ से एक्सप्रेसवे जाम किए जाएंगे और महिलाओं को कमान सौंपी जाएगी।

तीनों कानून खेती के संबंध में नहीं व्यापार के संबंध मेंः हन्नान मोल्लाह
अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने आज कहा कि हमारी एक ही मांग है कि कानून वापस हों। हम खेती करने वाले किसान हैं, सरकार हमें व्यापारी बनाना चाहती है। हम व्यापारी नहीं बनना चाहते, हम उत्पादक ही रहना चाहते हैं। तीनों कानूनों का खेती के साथ कोई संबंध नहीं है, व्यापार के साथ संबंध है।
विज्ञापन


बारिश से बचने के लिए लगाए जा रहे वाटर प्रूफ टेंट
सभी धरनास्थलों पर वाटर प्रूफ टेंट लगाए जा रहे हैं ताकि अगर आगे बारिश हो तो कोई परेशानी न आए। 

सरकार की नीयत में खोट है
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के सुखविंदर सिंह सभरा ने मंगलवार को कहा कि, सरकार की नीयत में खोट है। 8 जनवरी को 8वें दौर की बात होगी। बातचीत में कुछ निकलता दिखाई नहीं दे रहा। सरकार एक कदम भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि कानून फायदेमंद हैं। पीएम खुद बैठक कर कानूनों को निरस्त करने की बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बारिश से धरनास्थलों पर भरा पानी
सिंघु बॉर्डर व अन्य धरना स्थलों पर रात से सुबह तक हुई बारिश के कारण काफी पानी भर गया, जिससे किसान खासा परेशान हुए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed