फिर बेनतीजा रही किसान नेताओं और सरकार के बीच वार्ता, 19 जनवरी को अगली बैठक
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन 51वें दिन भी जारी है। केंद्र सरकार और किसानों के बीच नौवें दौर की वार्ता आज भी बेनतीजा रही। अब अगली बैठक 19 जनवरी को तय की गई है। यहां पढ़ें किसानों से जुड़ा पल -पल का अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
हम कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखेंगेः तोमर
राहुल गांधी के बयान और कृत्य पर कांग्रेस सिर्फ हंसती हैः तोमर
राहुल गांधी के बयान पर और कृत्य पर कांग्रेस पार्टी सिर्फ हंसती है और उनका मजाक उड़ाती है। कांग्रेस ने 2019 के घोषणापत्र में इन कृषि सुधारों का वादा लिखित में किया था, अगर उन्हें याद नहीं है तो घोषणापत्र उठाकर दोबारा पढ़ लें: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर #FarmersProtest pic.twitter.com/NaVqSELgG0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2021
किसान नेता चर्चा कर एक मसौदा बनाकर सरकार को देंः तोमर
हमने किसान यूनियन से कहा है कि अपने बीच में अनौपचारिक समूह बना लें, जो लोग ठीक तरह से क़ानूनों पर चर्चा कर एक मसौदा बनाकर सरकार को दें। हम उस पर खुले मन से विचार करने के लिए तैयार हैं: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, किसानों के साथ 9वें दौर की बातचीत के बाद pic.twitter.com/DdOecEwgux
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2021
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भारत सरकार स्वागत करती हैः तोमर
सुप्रीम कोर्ट के प्रति हम सभी की प्रतिबद्धता है और आने वाले कल में भी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भारत सरकार स्वागत करती है : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
सुप्रीम कोर्ट के प्रति हम सभी की प्रतिबद्धता है और आने वाले कल में भी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भारत सरकार स्वागत करती है : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर #FarmersProstest pic.twitter.com/GtCcSoZnqX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2021
आवश्यक वस्तु अधिनियम पर विस्तार से चर्चा हुई
हम कोर्ट की कमेटी के पास नहीं जाएंगे, हम सरकार से ही बात करेंगेः टिकैत
सरकार से ही हम बात करेंगे। 2 ही बिंदु है। कृषि के 3 कानून वापस हो और MSP पर बात हो। हम कोर्ट की कमेटी के पास नहीं जाएंगे, हम सरकार से ही बात करेंगे: राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता, सरकार के साथ 9वें दौर की मुलाकात के बाद pic.twitter.com/c5j4KJOXiu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2021
फिर बेनतीजा रही वार्ता
किसान नेताओं और सरकार के बीच 9वें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही है। अगली बैठक 19 जनवरी को तय की गई है। सरकार के साथ 9वें दौर की वार्ता के बाद किसान नेता बोले, 'कोई समाधान नहीं निकला, न कृषि कानूनों पर न एमएसपी पर। 19 जनवरी को फिर से मुलाकात होगीपंजाब में कांग्रेसियों पर पुलिस ने की पानी की बौछारें
पंजाब में राजभवन घेरने निकले कांग्रेसियों पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें कीं।#WATCH Chandigarh: Police used water cannon to stop the members and workers of Congress, who were marching to Punjab Raj Bhawan in protest against the three #FarmLaws by Central Government. They were later detained by Police. pic.twitter.com/HF4ADYwmUg
— ANI (@ANI) January 15, 2021
कोलकाता में भी कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
कोलकाता में भी कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने नए कृषि कानूनों और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध रैली निकालते हुए राज्यपाल के आवास की तरफ रुख किया। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद हैं।कोलकाता: कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नए कृषि क़ानूनों और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध रैली निकालते हुए राज्यपाल के आवास की तरफ जा रहे हैं। pic.twitter.com/PBqCKWTDKr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2021
भोजनावकाश तक नहीं निकला कोई हल, अवकाश के बाद एमएसपी कानून पर होगी चर्चा
किसान नेताओं और सरकार के बीच में बैठक जारी है, हालांकि भोजनावकाश तक कोई हल नहीं निकला था। अवकाश के बाद एमएसपी गारंटी कानून पर चर्चा होगी।The ongoing meeting discussing three agricultural laws between Union Govt and farmers did not come to a resolution before the lunch break. The MSP Guarantee act will be discussed after the break. https://t.co/J0AboHOBM4
— ANI (@ANI) January 15, 2021