फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Farmers played Holi on the borders of Delhi

होली 2021 : किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर खेली होली, होला मोहल्ला उत्सव भी मनाया

Mon, 29 Mar 2021 10:36 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Mar 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers played Holi on the borders of Delhi
होली के अवसर पर नाचते-गाते किसान - फोटो : अमर उजाला
केंद्र के नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर सोमवार को होली और ‘होला मोहल्ला’ मनाया। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि उनका आंदोलन तीन नये कृषि कानूनों को रद्द किए जाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर एक अलग कानून बनाए जाने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


किसान सिंघू, टिकरी और गाज़ीपुर बॉर्डरों पर पिछले साल नवंबर के अंत से केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने होली का त्योहार सांस्कृतिक कार्यक्रम और एक नाटक ‘उथन डा वेला’ के जरिए मनाया। नाटक का मंचन लोक कला मंच मंडी मुल्लामपुर ने किया था।
विज्ञापन


किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि हमने सभी प्रदर्शन स्थलों पर होली मनाई। सिखों ने भी होला मोहल्ला उत्सव मनाया। हरियाणा के नजदीकी गांवों से महिलाएं प्रदर्शन स्थलों पर आईं और प्रदर्शनकारियों को कपड़े की चाबुक से मारकर पारंपरिक तरीके से होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील जोगिंदर सिंह टूर ने ‘इन कानूनों में काला क्या’ नाम से एक किताब का विमोचन किया, जिनमें नये कृषि कानूनों को विस्तार से समझाया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान में कहा कि किसानों ने रविवार को ‘होलिका दहन’ के दौरान केंद्र के नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। संयुक्त किसान मोर्चा में प्रदर्शनकारी किसानों के 40 संघ शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed