फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Explosion at low intensity but make chaos

विस्फोट की तीव्रता कम लेकिन मची अफरा-तफरी

Sat, 30 Jan 2021 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Explosion at low intensity but make  chaos
नई दिल्ली। पुलिस ने इस्राइली दूतावास के करीब हुए आईईडी विस्फोट को कम तीव्रता का बताया है, लेकिन धमाके के बाद वहां अफरातफरी मच गई। जांच एजेंसियां अतिसुरक्षित माने जाने वाले इस्राइली दूतावास के सामने विस्फोट को गंभीरता से ले रही हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ ही इस्राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद भी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

धमाके की सूचना मिलते ही स्पेशल सेल की टीम के साथ दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गई थीं। आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुला लिया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि भारत-इस्राइल के बीच संबंधों की सालगिरह पर धमाका होने से इसे आतंकी हमला ही माना जा रहा है। हालांकि, घटना के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान में इसे जिंदल हाउस के पास धमाका कहा गया है। धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ है, सिर्फ तीन कारों के शीशे टूटे हैं। दूसरी तरफ, तीन लेयर वाली सुरक्षा के बीच धमाका होने से पुलिस गंभीर है।
विज्ञापन

धमाका होते ही स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच के आला अधिकारी पहुंच गए थे। शाम के बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड भी पहुंचे और आसपास के इलाके में छानबीन की। देर रात तक पूरे इलाके की घेराबंदी थी। देश की शीर्ष सुरक्षा एजेंसियां मौके पर छानबीन कर रही हैं। साथ ही, एनआईए टीम भी पहुंच रही है। स्पेशल सेल के साथ इस्राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद भी जांच में जुट गई है। धमाके के तरीके और विस्फोटक पर खास नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed