फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ex aap mla jarnail singh expelled from party for anti religion statement

पूर्व विधायक जरनैल सिंह आप की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित

Thu, 13 Aug 2020 06:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
ex aap mla jarnail singh expelled from party for anti religion statement
जरनैल सिंह - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने पूर्व विधायक जरनैल सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। इसका फैसला पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति में लिया गया है। जरनैल सिंह पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। पार्टी ने इस तरह की टिप्पणी की निंदा भी की है। इस तरह का बयान गुरू नानक देव जी की शिक्षाओं के खिलाफ है।

विज्ञापन


पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को आप के पूर्व विधायक के सोशल मीडिया हैंडल पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी। इसे संज्ञान में लेते हुए आप ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया। उनसे पूछा है कि इस व्यवहार के लिए उनको बर्खास्त क्यों न कर दिया जाए। हिंदुओं के साथ सिख समुदाय को भी इस तरह के बयान गहरा धक्का लगा।
विज्ञापन


उधर, जरनैल सिंह का कहना है कि उनका फोन उनके छोटे बेटे के पास था। उसने एक पोस्ट कापी करके उनके अकाउंट से पोस्ट कर दिया, पता चलते ही जिसे डिलीट कर दिया। उन्होंने कहा कि वह भगवान के सारे नाम राम, गोविंद आदि का सत्कार करते हैं और गुरू तेग बहादुर जी के सिद्धांतों पर चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जरनैल सिंह 2014 के विधान सभा चुनाव में राजौरी गार्डन से विधायक चुने गए थे। पंजाब में चुनाव लड़ रही आप ने उनको चेहरा बनाकर वहां भेजा और उन्होंने विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव हारने के बाद उनको दिल्ली में पंजाबी अकादमी का उपाध्यक्ष चुना गया। बीते चुनाव में हालांकि पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed