फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Even if there is a power outage, supply will continue from another source

Delhi News: बिजली बाधित होने पर भी दूसरे स्रोत से होती रहेगी आपूर्ति

Tue, 06 May 2025 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Even if there is a power outage, supply will continue from another source
बिजली बाधित होने पर भी दूसरे स्रोत से होती रहेगी आपूर्ति
विज्ञापन

-बिजली कंपनी ने पालम इलाके में 66/11 किलोवॉट जीआईएस ग्रिड का उद्घाटन किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिजली बाधित होने पर अब दूसरे स्रोत से आपूर्ति होती रहेगी। दिल्ली के किसी भी इलाके में थोड़ी देर के लिए भी बिजली गुल नहीं होगी। बिजली कंपनियां इसी तरह का गैस इंसुलेटेड (जीआईएस) ग्रिड तैयार कर रही हैं। आधुनिक तकनीक वाले ग्रिड को पालम इलाके में सफलता पूर्वक स्थापित भी कर लिया गया है। मंगलवार को बीएसईएस ने पालम इलाके में अत्याधुनिक 66/11 किलोवॉट वाले जीआईएस ग्रिड का उद्घाटन किया।
बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए गैस इंसुलेटेड (जीआईएस) ग्रिड तकनीक पर बिजली कंपनियां फोकस कर रही है। बिजली वितरण करने वाली कंपनी बीएसईएस ने जीआईएस ग्रिड तकनीक अपना रही हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा घरों तक बिजली की आपूर्ति की जा सके। इसी कड़ी में बीएसईएस ने पालम इलाके में अत्याधुनिक 66/11 किलोवॉट वाले जीआईएस ग्रिड का उद्घाटन किया। दिल्ली में दिनोंदिन बढ़ रही बिजली की मांग को देखते हुए बिजली कंपनियां नेटवर्क को मजबूती देगा। पालम, द्वारका, मंगलापुरी और अन्य क्षेत्रों के बीच जीआईएस ग्रिड लगाया गया है। इससे 1 लाख से अधिक लोगों को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इस ग्रिड से डीटीसी बस डिपो व विभिन्न कोऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों को भी फायदा होगा। 63 मेगावॉट एम्पीयर की क्षमता वाला यह ग्रिड इस इलाके में बिजली जरूरतों को तो पूरा करेगा ही, साथ आने वाले समय में बढ़ी हुई बिजली जरूरतों को भी पूरा करने में सक्षम होगा। पालम गांव, पालम कॉलोनी, महावीर एन्क्लेव, द्वारका सेक्टर 1, 6 व 7, राजनगर, बंगाली कॉलोनी, पूरन नगर, नसीरपुर और साध नगर में इस ग्रिड के माध्यम से बिजली की सप्लाई होगी। बिजली कंपनी ने दावा किया है कि सिर्फ डेढ़ साल में इसे विकसित किया गया है। नई तकनीक व कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से संभव हो पाया है। महज 1170 वर्ग मीटर में ही यह तैयार किया गया है। राजधानी में सबसे कम जगह में विकसित अत्याधुनिक ग्रिड है। जीआईएस पारंपरिक एयर इंसुलेटेड स्विचगियर (एआईएस) ग्रिडों की तुलना में 35 प्रतिशत से भी कम जगह में तीन मंजिला बनाया गया है।
विज्ञापन

यह ग्रिड स्टेशन पूरी तरह से स्वचालित है। जिसे दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड (डीटीएल) के 400 केवी पप्पनकलां-3 ग्रिड से जोड़ा गया है। ग्रिड उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री आशीष सूद, विधायक कुलदीप सोलंकी, बीएसईएस के डायरेक्ट व ग्रुप सीईओ अमल सिन्हा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed