फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Encroachment will be removed in Jahangirpuri today

अब दिल्ली में भी बुलडोजर: जहांगीरपुरी में आज तोड़े जाएंगे अवैध निर्माण, नगर निगम ने मांगे 400 जवान

Wed, 20 Apr 2022 08:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Apr 2022 08:20 AM IST
सार

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सिविल लाइन जोन के सहायक आयुक्त ने दिल्ली पुलिस के उत्तर पश्चिम जिला के उपायुक्त से पुलिस बल मांगने के लिए मंगलवार को ही पत्र भेजा। उन्होंने पत्र में बताया कि जहांगीरपुरी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, निर्माण/रखरखाव विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छता विभाग, पशु चिकित्सा विभाग आदि ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का कार्यक्रम तय किया है। 

विज्ञापन
Encroachment will be removed in Jahangirpuri today
जहांगीरपुरी हिंसा के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात.... - फोटो : ANI

विस्तार

हनुमान जयंती के मौके पर शोभा यात्रा पर पथराव होने के कारण सुर्खियों में आए जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने के लिए कई विभागों ने संयुक्त कार्यक्रम तय किया है। बुधवार से बृहस्पतिवार तक चलने वाले इस कार्यक्रम के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली पुलिस से सहयोग मांगा है। 

विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सिविल लाइन जोन के सहायक आयुक्त ने दिल्ली पुलिस के उत्तर पश्चिम जिला के उपायुक्त से पुलिस बल मांगने के लिए मंगलवार को ही पत्र भेजा। उन्होंने पत्र में बताया कि जहांगीरपुरी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, निर्माण/रखरखाव विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छता विभाग, पशु चिकित्सा विभाग आदि ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का कार्यक्रम तय किया है। 
विज्ञापन


इस संबंध में बुधवार और बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 400 पुलिसकर्मियों की आवश्यकता है। इस कार्रवाई को विभिन्न राज्यों में दंगाइयों के खिलाफ की गई कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि इस कार्रवाई के लिए पुलिस बल मांगने के संबंध में जोन की उपायुक्त अंकिता ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले ही हो गई थी उपद्रव की तैयारी
जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा के दौरान गड़बड़ी फैलाने की साजिश पहले ही रची जा चुकी थी। यात्रा के एक दिन पहले इसके पूरे इंतजाम किए गए थे। इस बात का खुलासा आरोपी सोनू चिकना उर्फ इमाम उर्फ यूनुस ने किया है। इस खुलासे की गवाही मौके से मिले एक दिन पहले के सीसीटीवी फुटेज भी दे रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में सोनू से अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया है कि हनुमान जयंती के दिन कुशल चौक के पास फायरिंग की थी। पुलिस ने सोनू के कब्जे से पिस्टल बरामद कर ली गई है। आरोपी ने बताया कि उसने पिस्टल को काफी पहले अपने एक परिचित से लिया था और घर में रख रखा था।

सोनू ने पूछताछ में बताया कि उसे एक दिन पहले ही शोभा यात्रा में गड़बड़ी किए जाने की जानकारी मिली। उसने बताया कि काफी दिनों से अंसार, सलीम और असलम इसकी तैयारी कर रहे थे। हर साल इस इलाके में शोभा यात्रा निकाली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed